Header Ads Widget

सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है? - Sabse mehngi mudra kis desh ki hai

सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है? - सभी देश की अपनी एक मुद्रा होती है जिसके माध्यम से वे अपने देश में चीजों का आयात और निर्यात जैसे कई जरूरी कार्य करते है। आपको तो पता ही होगा की दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली मुद्रा अमेरिकी डॉलर है। और लोग ज्यादा से ज्यादा डॉलर कमाना चाहते है क्योंकि उन्हें लगता है कि अमेरिकी डॉलर दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा है। लेकिन यह सच नहीं है।

विश्व की सबसे महंगी मुद्रा कौन सी है, की जब बात आती है तो लोगों के मन में अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड या यूरो का ही ख्याल आता है लेकिन हम आपको बता दें की इन में से कोई भी मुद्रा आज 2023 में भी सबसे महंगी मुद्रा नहीं है। 2023 में दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है? के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है?

कुवैती दिनार सबसे महंगी और दुनिया की सबसे ऊंची मुद्रा है। आपको बता दें कि कुवैत की आर्थिक स्थिरता के कारण कुवैती दिनार दुनिया में सबसे अधिक मूल्यवान मुद्रा बनी हुई है।

सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है?
सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है?

इस देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल निर्यात पर निर्भर है क्योंकि इसके पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार है। आपको यह भी पता होना चाहिए कि कुवैत वहां काम करने वाले लोगों पर कोई कर नहीं लगाता है। याने की इस देश में टैक्स नहीं लिया जाता है। इस देश में जितना भी धन आता है वह सभी कच्चे तेल की निर्यात से आता है।

दुनिया में सबसे महंगी मुद्रा कुवैती दीनार के बदले में आपको यदि अमरीकी डॉलर लेना हो तो, एक दीनार के बदले आपको 3.32 डॉलर प्राप्त होंगें, वहीं भारतीय मुद्रा से इसकी तुलना करे तो एक दीनार 267.12 रूपये के बराबर है। यह ऊपर नीचे होते रहता है।

दुनिया की दूसरी सबसे महँगी मुद्रा किस देश की है

ये तो अपने जाना की दुनिया की सबसे महंगी करेंसी का नाम क्या है लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की दूसरी सबसे महँगी मुद्रा किस देश की है और उसका नाम क्या है तो चलिए हम आपको इसके बारे में भी बता ही देते है।

जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है कि, कुवैती दीनार दुनिया की सबसे ज्यादा महँगी मुद्रा का खिताब काफी लम्बे समय से अपने नाम किए हुई है। तो ऐसे में कुवैती दीनार के बाद दुनिया की सबसे महंगी करेंसी (मुद्रा) में बहरीन दीनार की गिनती होती है। जी हाँ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान मुद्रा का नाम भी दीनार ही है लेकिन फर्क बस इतना है की यह बहरीन दीनार है। बहरीन देश का नाम है जो फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के पूर्व में स्थित है।

इस देश की मुद्रा भी दीनार ही है। जैसे अमेरिकी डॉलर और ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा भी डॉलर है लेकिन दोनों के मूल्य में अंतर है। ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के मुकाबले अमेरीकन डॉलर ज्यादा मजबूत और स्थिर भी है। बात करें एक बहरीन दीनार की कीमत भारतीय रुपयों में 218.9 होती है।

तो अब डॉलर के सामने देखना छोड़ो और दीनार कमाने कि कोशिस करो क्या पता आप दीनार कमा कर भारत में एक बढ़िया अमीरों वाली लाइफ जी सको। तो ये था सबसे महंगी मुद्रा किसी देश की है? हमारा के लेख। मुझे उम्मीद है आपको यह जानकारी पढ़कर अच्छा लगा होगा है। तो ऐसी ही नॉलेजबाल जानकारी लगातार पाते रहने के लिए आप usefulgyan.com को फॉलो जरूर करें।

अपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।