Header Ads Widget

गर्मियों में pachan tantra ko majboot kaise kare? | garmi me kya khaye

गर्मियों में pachan tantra ko majboot kaise kare? | garmi me kya khaye गर्मियों के मौसम में ज्यादा गर्मी बढ़ने और लू लगने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस वजह से अक्सर कई लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है और उन्हें पेट संबंधी रोगों का सामना करना पड़ता है। 

गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में पाचन तंत्र को मजबूत करने के उपाय बता रहे हैं। क्योंकि पाचन तंत्र हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जहां भोजन पचकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता  है। इस लिए हमारे पाचन तंत्र का ठीक होना सबसे ज्यादा जरूरी है। 


गर्मियों में पाचन तंत्र को मजबूत करने के उपाय


1. उचित मात्रा में पानी

गर्मियों में पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए उचित मात्रा में पानी पीएं। क्योंकि शरीर से पसीना ज्यादा आने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। 

आपको बता दें पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने के लिए उचित मात्रा में पानी की जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी का असर पाचन तंत्र को कमजोर करता है।।

आंतों को मजबूत कैसे करें?

2. छाछ 

छाछ
छाछ

गर्मियों में छाछ को सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। छाछ धूप और लू लगने से बचाने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके साथ ही शरीर को ठंडक भी देता है। 


3. नींबू,

नींबू,
नींबू,

नींबू, पेट के पाचन तंत्र को मजबूत करने में बेहद लाभदायक होता है। नींबू में विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे शरीर को एनर्जी के साथ पाचन तंत्र और लीवर सुचारू रूप से कार्य कर पाता है। नींबू के सेवन करने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे पेट फूलना, गैस आदि में आराम मिलता है।


4. पुदीना

पुदीना
पुदीना

गर्मियों में आने वाला पुदीना शरीर को ठंडक देने के साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। पुदीने के नियमित रूप से सेवन करने सेपेट संबंधी रोग यानि गैस, पेट फूलना और बदहजमी में राहत मिलती है।


5. बेल

बेल
 बेल

 बेल शरीर की गर्मी को दूर करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अगर आप पेट संबंधी रोगों से परेशाना हैं, तो नियमित रूप से बेल का शर्बत, बेल का रस और बेल की चटनी का सेवन करना चाहिए।


6. दही

दही
दही

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करके आप कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही पेट के अंदर की गर्मी को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना एक बार एक कटोरी दही जरूर खाएं।


7. सौंफ

सौंफ
सौंफ

सौंफ पाचन समस्याओं के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने, वजन कम करने जैसी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। सौंफ में  फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। खाना खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ जरूर खाएं। 

आंतों को मजबूत कैसे करें?

# इन सब के आलावा आप ये भी अपनाएं 


हल्की खुराक लें

अकसर लोग ऐसा मानते हैं कि पाचन शक्ति कमजोर होने पर खाना नहीं खाना चाहिए या कम खाना चाहिए। यह बिलकुल भी गलत है और इससे पाचन शक्ति और कमजोर होती है। 

पाचन शक्ति ठीक करने के लिए आपको हल्की खुराक लेना है जैसे उबला हुआ खाना या हरी सब्जियां। क्रिया कमजोर होने पर या पाचन शक्ति खराब होने पर या पाचन शक्ति ठीक करने के लिए हल्की खुराक लेना जरूरी है।


आयुर्वेदिक उपचार

गर्मियों में पाचन शक्ति का इलाज करने के लिए हल्दी, पिपरमेंट कोथमीर, पालक अजवाइन जैसी वस्तुओं का सेवन करें, जिससे पाचन शक्ति बढ़े और पाचन शक्ति का इलाज हो सके। आपको इन्हें ऐसे ही करना है।


अच्छी नींद लें

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है। नींद सही न होने पर हमारी सेहत खराब होती है।  पाचन तंत्र खराब होना यह भी नींद न होने का कारण है।  इसलिए दिन में 8 घंटे की नींद जरूर लें।

सर्दी के दिनों में पाचन तंत्र को ठीक कैसे रखें

बारिश के मौसम में पाचन तंत्र को ठीक कैसे रखें


# गर्मी में इन फलों के खाने से पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त


गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र बिगड़ जाना बहुत आम बात है। पाचन तंत्र बिगड़ जाने के बाद हमारा खाना-पीना प्रभावित होता है। जिसके चलते हमारी सेहत पर विपरीत असर पड़ता है।

गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र बिगड़ जाना बहुत आम बात है। पाचन तंत्र बिगड़ जाने के बाद हमारा खाना-पीना प्रभावित होता है। जिसके चलते हमारी सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। 

इस मौसम में अपने आहार में फलों को अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए। ये फल आपके पाचन तंत्र और सेहत दोनों का खयाल रखेंगे। 

इसके अलावा फलों के सेवन से गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की कमी पूरी होती है और हम ठंडक महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जो हमारे पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं।


तरबूज

गर्मी में तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। स्वादिष्ट होने के साथ ही इसमें हमारे शरीर को बहुत से लाभ पहुंचाता है। 

विटमिन सी से भरपूर तरबूज आपके पाचन तंत्र को सही रखता है। इसके अलावा तरबूज इम्यून सिस्टम को ठीक कर आपको कई रोगों से बचाता है। 

तरबूज
तरबूज

तरबूज में मौजूद लाईकोपीन नामक एंटीओक्सीडेंट आपको कैंसर जैसे खतरनाक रोग से बचाता है। 

गर्मी के दिनों में पानी की कमी हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए आप तरबूज का सेवन करिए, यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ठंडा बनाए रखेगा। इसके साथ ही आप लू से भी बचे रहेंगे।


खरबूजा

तरबूज की तरह ही खरबूजा भी आपके पाचन तंत्र को ठीक करने में उपयोगी होता है। गर्मी में आने वाले खरबूज में विटमिन सी और ए पर्याप्त मात्रा में होता है। 

खरबूजा
खरबूजा

खरबूजा खाने से पाचन तंत्र को सही के करने के अलावा हार्ट से संबंधित कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में खरबूज आपके शरीर में पानी की कमी होने देता है। इस मौसम मे शरीर को ठंडा रखने के लिए खरबूज खाना चाहिए।


खीरा-ककड़ी

गर्मी में अधिक तापमान के चलते शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में खीरा-ककड़ी का सेवन बहुत असरकारक होता है। इसके खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। 

खीरा
खीरा

खीरा खाने से आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे आप स्वस्थ रहते हैं। खीरा-ककड़ी में विटमिन सी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खीरा-ककड़ी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायेदमंद है।


लीची

लीची का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करती भी है। 

लीची
लीची

लीची के सेवन से पाचनतंत्र दुरस्त रहने से साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे भी हैं। 

लीची में पाए जाने वाले विटमिन्स दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है। लीची खाने से आपकी मेमोरी तेज रहती है, अवसाद से बचते हैं। 

लीची स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

आंतों को मजबूत कैसे करें?

मुझे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अपना और अपनों का ध्यान रखिये स्वस्थ और मस्त रहिए। 

आपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।