Header Ads Widget

About Us

 Useful Gyan About Us 


Mr. Vivek Bhargava इस ब्लॉग के एडमिन और मुख्य पोस्ट लेखक है। इन्होने 2020 में इस वेबसाइट को बनाया। Mr.Vivek Bhargava ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। और अपनी पढ़ाई के दौरान कुछ नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर काम किया है। तथा पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है। इन्हें नए विषयों को अध्यन करना और लेख लिखना काफी पसंद है। 

पत्रकारिता  का अध्यन करते समय लेख लिखना ही नहीं बल्कि अपने लेख में सही और प्रभावी शब्दों का प्रयोग करना और उन्हें सरलता से लोगों के सामने रखने की कला सिखाई जाती है। इसी का प्रयोग वह अपने ब्लॉग पोस्ट में करने का प्रयास करते है।

Mr. Vivek Bhargava के आलावा कुछ और लोग भी हमारी टीम में है। वह अपने लेख इस ब्लॉग वेबसाइट के माध्यम से आप सभी तक पहुंचाते है। मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारी पसंद आई होगी। आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़े।  


=> Usefulgyan (यूज़फुल ज्ञान) क्या है? 

Usefulgyan एक Multiniche Top Hindi Blog(हिंदी ब्लॉग) है। इंटरनेट पर हिन्दी भाषा में सामग्री की कमी है। इसलिए इस वेबसाइट पर हिन्दी में कंटेंट पढ़ने वाले व्यक्तियों के लिए विभिन्न विषयों पर कंटेंट उपलब्ध है। इस ब्लॉग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो को हिन्दी भाषा में जानकारी प्रदान करना है।  


=> Usefulgyan ब्लॉग क्यों बनाया?

इस ब्लॉग के जन्म का कारण है कि, हमें बहुत पहले से ही विभिन्न विषयों जैसे- सामाजिक, हेल्थ, योग, राजनीति, विज्ञान, संगीत आदि महत्वपूर्ण विषयों पर अध्ययन करना अच्छा लगता है। 

इसके अलावा कुछ वर्ष सरकारी नौकरी की तैयारी की जिस कारण सामान्य ज्ञान, इतिहास, आदि विषयों का गहन अध्ययन करने का मौका मिला। इसी वजह से बहुत सारा ज्ञान मस्तिष्क में इकट्ठा होने लगा।


मैंने सोचा कि जो भी जानकारी मुझे पता है इस जानकारी को लेखन के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर किया जा सकता है। फिर मैंने सोचा कि लेखन हिन्दी में करू या अंग्रेजी में। मुझे इन दोनों भाषाओं का ज्ञान है। परंतु, हिन्दी प्रतिदिन प्रयोग में आने के कारण इसके जरिये अपनी बात को लिखना, और समझाना अंग्रेजी के मुकाबले ज्यादा सरल है। मुझे लगा की मेरी ज्यादा पकड़ हिन्दी भाषा पर है। 


और दूसरा कारण यह है कि हिन्दी में ज्यादा कंटेंट इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए हिन्दी ब्लॉगिंग में अभी कम्पीटीशन भी कम है। सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय लगभग 2 वर्ष हिन्दी टाइपिंग भी सीखी थी। जो अब मेरे ब्लॉग के लेखन में बहुत सहायक सिद्ध हुई है। 


=> Usefulgyan नाम का चुनाव क्यों किया?

यूज़फुल ज्ञान नाम रखने के पीछे का कारण यह है कि, उपयोगी ज्ञान सरल भाषा में आप सब तक पहुँच सके, जो नॉलेज मैने अपने अध्ययन और अनुभव से प्राप्त की है, उस नॉलेज को अन्य लोगो तक पहुँचाऊ। इसलिए इस ब्लॉग का नाम यूज़फुल ज्ञान रखा। मेरा ज्ञान अन्य लोगो तक पहुँचे यही इस नामकरण का उद्देश्य है।


इस ब्लॉग की जानकारी आपको कैसी लगीं और हमें जरूर बातएं। और किस विषय पर आपको आर्टिकल पढ़ना पसंद है हमें कमेंट के माध्यम से बातएं। 

हमें और भी लोगों कि आवश्यक्ता है जो हमारे साथ जुड़कर काम कर सकें। 
आप मुझसे यहां क्लिक करके संपर्क कर सकते है।  या हमें ईमेल करें ____

mail@usefulgyan.com