Header Ads Widget

isro ka mukhyalay kahan hai - इसरो का मुख्यालय कहां है

इसरो का मुख्यालय कहां है (isro ka mukhyalay kahan hai):- इसरो के बारे में आपने जरूर सुना ही होगा। यह दुनिया की सबसे अच्छी स्पेश एजेंसी है। इसरो कई मामलों में नासा से भी बेहतर कार्य कर रही है।

इसरो दुनिया की एक मुख्य अंतरिक्ष एजेंसी जिसने दुनिया में भारत का नाम बढ़ाया है। लेकिन क्या आप जानते कि isro ka mukhyalay kahan hai और इसरो की स्थापना कब हुई।

इसरो का मुख्यालय कहां है और इसरो की स्थापना कब हुई यदि आप नहीं जानते तो कोई बात नहीं आज का हमारा यह पोस्ट इसी बारे में तो आप इसे पूरा जरूर पढ़ें जिससे आपको पता चलेगा की इसरो का मुख्यालय कहां है और इसरो की स्थापना कब हुई तो चलिए जानते।

इसरो क्या है?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है। इस संगठन में भारत और मानव जाति के लिए बाह्य अंतरिक्ष के लाभों को प्राप्त करने के लिए विज्ञान, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

इसरो का मुख्यालय कहां है
इसरो का मुख्यालय कहां है

इसरो अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.), भारत सरकार का एक प्रमुख घटक है। विभाग भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को मुख्य रूप से इसरो के तहत विभिन्न केंद्रों या इकाइयों के माध्यम से निष्पादित करता है।

पहले इसरो को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्कोस्पार) के नाम से जाना जाता था, जिसे डॉ. विक्रम ए. साराभाई की दूरदर्शिता पर 1962 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

इसरो का मुख्यालय कहां है - isro ka mukhyalay kahan hai

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नाम दुनिया के प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आता है। हाल ही में इसरो चंद्रयान 3 को लॉन्च किया है। इसरो में सबसे भरोसेमंद और कम लागत में कृत्रिम उपग्रहों को अंतरिक्ष तक पहुँचने के लिए जाना जाता है। इसरो का मुख्यालय बंगलौर, कर्नाटक में स्थित है।

इसरो की स्थापना कब हुई

इसरो का गठन 15 अगस्त, 1969 को किया गया था तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए विस्तारित भूमिका के साथ इन्कोस्पार की जगह ली।

अंतरिक्ष विभाग की स्थापना हुई और 1972 में इसरो को अंतरिक्ष विभाग के तहत लाया गया। इसरो का सफर बहुत ही चुनौती पूर्ण रहा है। न के बराबर फंडिंग और संसाधनों के बिना ही इसरो ने सफर शुरू किया था।

इसरो के वर्तमान अध्यक्ष

एस. सोमनाथ एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट तकनीशियन हैं। जनवरी 2022 में के. सिवन के बाद सोमनाथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले, सोमनाथ में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक थे और तिरुवनंतपुरम में तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र के निदेशक भी थे।

इसरो के अब तक हुए अध्यक्षों की सूची-

  • श्री विक्रम साराभाई
  • श्री एमजीके मेनन
  • श्री सतीश धवन
  • श्री यूआर राव
  • श्री के. कस्तूरीरंगन
  • श्री जी. माधवन नायर
  • श्री के. राधाकृष्णन
  • श्री शैलेश नायक
  • श्री एएस किरण कुमार
  • श्री के. सिवन
  • श्री एस. सोमनाथ

इसरो का मुख्यालय कहां है से जुड़ा हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा ऐसा हम उम्मीद करते है। इस पोस्ट में आपने जाना की इसरो का मुख्यालय कहां है, इसरो क्या है? इसरो की स्थापना कब हुई और इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन है।