Header Ads Widget

एलोवेरा के फायदे | Aloe Vera ke fayde in Hindi

Aloe Vera ke fayde in Hindi:- हमारे शरीर की सभी प्रणालियों के उचित विकाश के लिए जो पोषक पदार्थ, मिनलस और विटामिन्स की जरूरत होती है लगभग वह सभी एलोवेरा में पाए जाते है। 

साधारणतः एक औषधि के रूप में एलोवेरा का बहुत व्यापक पैमाने में प्रयोग किया जाता है। ना सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनया में इसक उपयोग किया जाता है। फिर चाहे स्किन संबंधी समस्या हो या फिर पेट से जुडी। 

एलोवेरा आयुर्वेदिक औषधि गुणों से भरा होने के कारण इसक प्रयोग हमें कई बिमारियों से निजात दिलाने और कई से प्रतिरक्छा में मददगार है। बात करें धुप से जलन की तो एलोवेरा का जेल सबसे उत्तम उपाय है जो बहुत जल्द रहत पहुंचाता है। 

यह एंटिफंगल, जीवाणुरोधी है और कोशिकाओं के उत्थान में सहायक होता है। तजा एलोवेरा जेल हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होने के साथ साथ धुप से काली हुई स्किन, रैश,और जलने से बने घाव को ठीक करने में उपयोगी है। ये था एलोवेरा के बारे में कुछ संछिप्त जानकरी आगे हम जानेगें एलोवेरा के फायदे हिंदी में।

एलोवेरा क्‍या है? 

एलोवेरा औषधि गुण से भरा 8 से 100 सेंटी मीटर ऊँचा हरे रंग का एक पौधा होता है। एलोवेरा का प्रयोग में लाया जाने वाल हिस्सा चिपचिपा गूदेदार जेल समान होता है।

साधारणतः एलोवेरा की पत्तियाँ हरे कलर की होती है लेकिन इसके कुछ अन्य प्रजाति की पत्तियों का कलर कुछ हल्का स्लेटी धब्बे दार होता है। एलोवेरा की पत्तियों के किनारे वाले हिस्से में ऊपर से नीचे तक काटें लगे होते है लेकिन यह सफर होते है।

एलोवेरा के फायदे 

एलोवेरा हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है। न सिर्फ हमरी स्किन अपितु सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक। एलोवेरा का सेवन हमारे पाचन से लेकर खून तक के लिए महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते है। Aloe Vera ke fayde in Hindi


Aloe Vera ke fayde in Hindi
Aloe Vera ke fayde in Hindi


1) खांसी जुकाम में एलोवेरा लाभकारी|
मौसमी खांसी जुकाम की समस्या आम बात है लेकिन यदि यह समस्या लम्बे समय तक चले तो चिंता का कारण बन सकती है। 

ऐसे में एलोवेरा का प्रयोग आपके लिए लाभकारी हो सकता है। खांसी जुकाम से निजात पाने के लिए आप ये उपाय कर सकते है। 

सबसे पहले आप एलोवेरा का जूस बना ले और उसमे थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक मिला कर एक कांच पात्र में रखें। आप इस जूस के साथ 5 ग्राम मुनक्का का सेवन सुबह और शाम करें आपको लाभ होगा।

2) एलोवेरा सिर दर्द में फायदेमंद |
आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार सिर दर्द में एलोवेरा का प्रयोग किया जाए तो इससे बहुत लाभ पहुंच सकता है। 

सिर दर्द में एलोवेरा के प्रयोग लिए आपको दारूहल्दी का चूर्ण थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल में मिलाकर गर्म कर दर्द वाली जगह पर लगा लें जल्द लाभ होगा। एलोवेरा जूस के फायदे

3) एलोवेरा कब्ज में फायदेमंद |
कब्ज एक आम समस्या है लेकिन कब्ज दूर करने में एलोवेरा आपकी मदद करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा के ताजे जेल या इसके जूस का भी प्रयोग कर सकते है। 

आपको बता दें की एलोवेरा न सिर्फ कब्ज बल्कि अन्य और भी पेट सम्बन्धी विकारों से हमें बचता है।

4) एलोवेरा आंखों के लिए फायदेमंद |
हमारे शरीर के मुख्य अंगों में आँख बहुत ही मायने रखने वाला अंग है। लेकिन कुछ लोग आँखों की सूजन से परेशान रहते है। 

ऐसे में एलोवेरा का यह प्रयोग आपकी आँख की सूजन हटा कर उन्हें सुन्दर और आकर्सक बना सकता है 

आपको करना यह है की एलोवेरा का गुदा निकल लें और ऊपर से थोड़ी हल्दी मिला कर हल्का गर्म कर ले फिर आँखों में पट्टी के बाँध ले।

5) झुर्रियों से मुक्त त्वचा के लिए एलोवेरा:-
एक समय के बाद झुर्रियाँ हमारे चेहरे पर होना स्वाभाविक है लेकिन समय से पहले होना यह अच्छा नहीं है। 

तो यदि आपके चहरे में भी झुर्रियाँ दिखाई देने लगीं है तो ऐसे में आप एलोवेरा का यूज़ कर सकते है। 

एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद और मृत पड़ी कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के लिए जगह बनाता है।

6) आंतों के लिए लाभकारी:-
आंतों का योगदान हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए स्वस्थ आंते बेहद जरूरी है। 

एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से आँतों की जलन को दूर किया जा सकता है। साथ ही यदि कोई आँतों की सूजन से परेशान है 

तो इसमें भी एलोवेरा लाभकारी है। यह आँतों में स्वस्थ बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ा कर पाचन में मददगार होता है।

7) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है:-
बीटा सीटोस्टरोल होने के कारण एलोवेरा के जूस का सेवन करने वालों लोगों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी नियंत्रित देखा गया है। 

तो यदि आपका भी कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ा रहता है ऐसे में एलोवेरा जूस का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शिलाजीत के फायदे हिंदी

8) प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है:-
एलोवेरा जूस का सेवन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ता है साथ ही मानसिक तनाव में राहत प्रदान भी करता है। 

एलोवेरा जूस के सेवन से हमें जस्ता की अच्छी मात्रा मिल जाती है जो कई हानि पहुंचाने वाले जीवाणुओं को मारने और हमरी इम्युनिटी की रक्षा करने में मददगार है।

9) रक्त प्रवाह में सुधार:
एलोवेरा कोशिकाओं के आकर को बढ़ाकर शरीर के रक्त परिसंचरण में मदद करता है। एलोवेरा का सेवन हमारे पाचन तंत्र को स्वस्छ कर खून को साफ़ करने में मददगार होता है।

एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से होने वाले फायदे

एलोवेरा के इस्तेमाल से होने से होने वाले फायदों के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते ही होंगें। ये सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है ,वहीं इसके इस्तेमाल से चेहरे को भी अनेको लाभ मिलते हैं।

एलोवेरा के एक नहीं अनेकों फायदे होते हैं। बालों कि ग्रोथ से लेकर स्किन में ग्लो लेकर आने तक, हर तरीके से एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। 

एलोवेरा के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में एलोवेरा का सेवन फायदेमंद होता है। यदि स्किन में समस्या हो तो भी एलोवेरा का यूज़ आपको फायदा पहुंचा सकता है।

 सनबर्न,पिम्पल्स,झांइयां आदि से इसका यूज़ फायदा दिलाने में मदद कर सकता है। वहीं बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में भी एलोवेरा काफी हद तक लाभदायक हो सकता है।


स्किन को क्लीन करता है:-

एलोवेरा का यदि आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी स्किन को साफ़ रखने में सहायता कर सकता है। एलोवेरा को नेचुरल क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये झांई, मुहासें, पिम्पल्स को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए सोने से पहले एलोवेरा जेल को अपने फेस में हलके हाथों से मसाज करके ही सोएं।

शिलाजीत के फायदे हिंदी

एजिंग के लक्षणों को धीमा करता है:-

यदि आप एजिंग की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में एलोवेरा जेल आपकी मदद कर सकता है। 

इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन में नमी बनी रहती है। वहीं ये नेचुरल क्रीम की तरह स्किन में काम करता है। ये डैमेज हुई स्किन की मरम्मत करने में भी मददगार साबित होता है।


एक्ने की समस्या में रहत:-

एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्त्व मौजूद होते हैं। जो पिम्पल्स या मुंहासों की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

 एलोवेरा जेल का यदि आप रोजाना उपयोग करते हैं तो ये पिम्पल्स के दाग को भी कम करने में काफी हद तक सक्षम होता है।


ये स्किन को नैचुरली मॉइस्चराइज करता है:-

एलोवेरा की बात करें तो इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। एलोवेरा का उपयोग यदि आप स्किन में रोजाना करते हैं तो ये त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है।

 आपकी त्वचा रूखी,बेजान है तो ऐसे में एलोवेरा का उपयोग लाभदायक होता है। ये त्वचा में नैचुरली मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।


मुहांसों के लिए फायदेमंद:-

यदि आप भी मुहांसों से परेशान है, तो आप एलोवेरा जेल तथा पपीते के पेस्ट को मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगाएंगे तो मुहांसों से छुटकारा पा सकते हैं।


स्किन के सूजन में फायदेमंद:-

यदि आपके त्वचा पर सूजन या फिर एशेज हैं, तो आप एलोवेरा का जेल इस्तेमाल करके निजात पा सकते हैं। इसीलिए एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।


त्वचा की जलन में फायदेमंद:-

क्योंकि एलोवेरा जैल ठंडक प्रदान करने वाला होता है तो, यदि किसी कारण त्वचा में जलन हो रही है तो ऐसे में एलोवेरा जैल का उपयोग लाभकारी होता हो। जैल तजा हो तो बहुत अच्छा। 

त्वचा को अच्छे से साफ़ कर एलोवेरा जैल लगा ले यह रात के समय करें और सुबह ताजे पानी से त्वचा अच्छे से साफ़ कर लें। इसके अलावा खुजली में भी यह उपयोगी साबित होता है।

Read more

मुझे उम्मीद है आपको यह जानकारी Aloe Vera ke fayde in Hindi पसंद आई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकरी के लिए हमारे साथ बने रहें। और यह पोस्ट अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। आपके सुझाव हमने कमेंट कर जरूर बताएं। आपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।