Header Ads Widget

ग्रह किसे कहते हैं | Grah kise kahate hain

ग्रह किसे कहते हैं (grah kise kahate hain) के बारे में आपको इस पोस्ट में जानकारी मिलेगी साथ ही आप आंतरिक और बाह्य ग्रह किसे कहते हैं लाल ग्रह किसे कहते हैं (lal grah kise kahate hain) हरा ग्रह और पीला ग्रह किसे कहते हैं इसके आलावा आप इस पोस्ट में जानेंगे की सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है। तो grah kise kahate hain से जुड़े हमरे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

इस ब्रम्हांड में अनंत गंगाएं, तारे, आकशीय पिंड मौजूद है और इनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज के समय हम मनुष्य नए नए ग्रहों की खोज कर रहे है। और हमारे सोलर सिस्टम के बहार भी अपनी पहुंच बनाने के लिए आतुर है। 

वैज्ञानिक पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज में निरंतर लगे हुए है और उन्हें कुछ हद तक सफलता भी मिली है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि इस अनंत ब्रम्हांड में इतने सारे पिंड है इनमे से हम ग्रहों को कैसे खोज निकालते है। असल में ग्रहों कि पहचान होती कैसे है। कैसे एक पिंड को ग्रह कि श्रेणी में रखा जाता है। साधारण भाषा में कहें की यह ग्रह क्या है या ग्रह किसे कहते है और ग्रह की परिभाषा क्या है।

ग्रह किसे कहते हैं

grah kise kahate hain, ग्रह वे आकशीय पिंड हैं जिनका स्वयं का कोई प्रकाश नहीं होता है यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं और ये सूर्य की दीर्घ वृत्ताकार मार्ग में परिक्रमा करते हैं।

Grah kise kahate hain
Grah kise kahate hain

IAU [international Astronomical Union] [अंतर्रस्तीय खगोलीय संघ] द्वारा 2006 में चेक गणराज्य के प्राग में आयोजित सम्मलेन में ग्रह की परिभाषा निर्धारित की गई तथा प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से बहार किया गया। इसके अनुसार ऐसे खगोलीय पिंड ग्रह खलाएंगें जी निम्न शर्तों को पूरा करते हों।

1 जिनका एक निश्चत द्रव्यमान हो
2 जो गोलाकार आकृति मे हो
3 जो सूर्य की निश्चित कक्षा में चक्क्र लगता हो
4 किसी ग्रह की कक्षा को ना काटता हो
इस सम्मलेन के बाद 8 ग्रह निश्चित किये गए तथा प्लूटो से ग्रह का दर्जा छीन कर उसे बौने ग्रहों की श्रेणी में डाल दिया गया।

आंतरिक ग्रह और बाह्य ग्रह किसे कहते हैं

क्या आपको पता है कि ग्रहों को दो वर्गों में बांटा गया है इसमें पहला वर्ग आंतरिक या पार्थिव ग्रहों का है तो दूसरा बाह्य या जोबियन या गैसीय या ग्रेट प्लेनेट्स का। हम यहाँ आपको इन दोनों वर्गों के अंतर्गत आने वाले ग्रहों के बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए जानते है किन ग्रहों को की वर्ग में रखा गया है।

ग्रहों को दो वर्गों में बांटा गया है -
1 आंतरिक या पार्थिव गृह - इस वर्ग में उन ग्रहों को रखा गया है जो सूर्य के निकट क्रमशः कम दूरी में आते है इसके अंतर्गत बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल ग्रह आते हैं |

2 बाह्य या जोबियन या गैसीय या ग्रेट प्लेनेट्स - इसके अंतर्गत बृहस्पति, शनि, अरुण,
वरुण ग्रह आते हैं।

इसके अलावा हम आपको इस पोस्ट में आगे ग्रहों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में भी बताने जा रहे है तो इसे आप ध्यान से पूरा जरूर पढ़ें आपको ग्रहों के बारे में ऐसी जानकारी कहीं और नहीं मिलेगी। तो चलिए जानते है किस ग्रह को कौन सा खास स्टेट्स मिला हुआ है।

ग्रहों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

* इन्फीरियर य तुच्छ ग्रह के नाम से प्रशिद्ध ग्रह - बुध और शुक्र है।

* सुपीरियर ग्रह - मंगल, वृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण।

* नग्न आँखों से देखे जा सकने वाले ग्रह - बुध, शुक्र, मंगल, वृहस्पति और शनि है।

* बर्फीले ग्रह - अरुण, वरुण।

* आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम - बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल।

* दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहपति, शनि, अरुण, वरुण।

ग्रहों से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब FAQ,s

Q. लाल ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहते है। मंगल ग्रह दिखने में लाल रंग का दिखाई देता है क्योंकि यहाँ कि मिट्टी का रंग लाल है।

Q. हरा ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- यूरनेस को हरा ग्रह कहा जाता है। मैथेन गैस के कारण इसका रंग हरा दिखाई देता है।

Q. नीला ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी पानी की अधिक मात्रा है जिसे आकाश से देखने पर यह नीला दिखाई देता इस कारण पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।

Q.  पीला ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- शुक्र को पीला ग्रह कहते है। शुक्र ग्रह का वातावरण घने कार्बन डाइऑक्साइड से बना हुआ है जिसमे सल्फ्यूरिक अम्ल से बने बड़े बड़े बदल इसे पूरी तरह से ढके हुए रखते है जिस कारण हमें शुक्र ग्रह पीला दिखाई पड़ता है।

Q. चमकीला ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- हमारे सौर मंडल में शुक्र ग्रह को सबसे चमकीला ग्रह कहा जाता है। क्योंकि शुक्र सबसे ज्यादा प्रकाश बिखेरता है शुक्र ग्रह को आप अपनी नग्न आँखों से भी देखे सकते है यह आपको रोज शाम को आकाश में चमकता हुआ दिखाई देता है।

Q. आंतरिक ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- आंतरिक ग्रह ऐसे ग्रहों को कहा गया है जो हमारे सोलर सिस्टम में सूर्य के नजदीक है जिनमे बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल ग्रह आते हैं।

Q. बाह्य ग्रह किसे कहते हैं
Ans:- बाह्य ग्रह ऐसे ग्रहों को कहा गया है जो हमारे सोलर सिस्टम में ज्यादा दूरी पर है यह कहें कि यह ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहरी हिस्से में है इस लिए इन्हें बाह्य ग्रह कहा गया इसके अंतर्गत बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण ग्रह आते हैं।

यह भी पढ़ें:-

ग्रह किसे कहते हैं से जुड़ा हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। हमने इस पोस्ट में ग्रह किसे कहते हैं और ग्रहों से जुडी कई जानकारियां आपके सामने रखीं। मुझे उम्मीद है आपको अब ग्रहों से जुड़े कई सवालों का जवाब मिल गया होगा।

यह पोस्ट लोगों को ग्रहों को समझने में काफी मददगार साबित होगा ऐसे में हम आपसे निवेदन करते है की आप इस पोस्ट को अपने व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से दुसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें।

आपके सहयोग की आशा करते है अपने हमनें इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।