Header Ads Widget

पिन कोड | pin code in hindi

 pin code in hindi आज  के समय में लोग एक दूसरे को चिट्ठी नहीं लिखते हैं।  क्यू कि चिट्ठी की जगह आज ईमेल ने ले ली है। लेकिन चिट्टी में जो pin code का उपयोग होता था, वह आज भी वैसे ही हो रहा है। आज जितनी भी ऑनलाइन सेल्स कंपनियां  भारत में काम कर रहीं  है।


pin code क्या होता है
pin code क्या होता है?

वो बिना पिन कोड की मदद के आपके घर तक आसानी से  सामान की डिलेवरी नहीं कर पातीं। आज भी किसी को चिट्टी लिखने ,कोई डाकुमेंट या कोई जरूरी सामान भेजने  के लिए आपके पते  के साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है पिन कोड। 

बिना pin code के आप यह काम नहीं कर सकते हैं। pin code किसी पते से सम्बंधित कई सारी जानकारियां देता है। 


 लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पिन कोड का मतलब क्या होता है? पिन कोड एक बहुत ही खास नंबर होता है, जिस पर हमारा देश का पूरा पोस्टल सिस्टम निर्भर करता है। भारत में pin code की शुरुआत 15 अगस्त 1972 को हुई थी। 

 पिन कोड का क्या होता है ?

पिन कोड का पूरा मतलब, "पोस्टल इंडेक्स नंबर" होता है। कुरियर सर्विसेज ने पिन कोड का प्रयोग जब से शुरू किया है, तब से पिन कोड  का वापस  से ज्यादा उपयोग होने लगा है। अब बिना पिनकोड के कोई भी कुरियर आपके घर आना संभव नहीं  है।

  pin code कैसे काम करता है 

pin code बड़े ही काम का नंबर होता है। किसी भी क्षेत्र के लिए पिन कोड 6 नंबर का ही होता है।  ये कोड आपके एरिया की पूरी जानकारी देता है। इसका हर नंबर किसी खास एरिया के लिए ही बनाया गया है।

इस जानकारी की मदद से पोस्ट ऑफिस के लोग सही जगह पैकेट को डिलिवर करते हैं।  डाक  विभाग ने देश को कुल 9 क्षेत्रों में बाटा हुआ है। जिसमे की 8 पिन क्षेत्र देश के अलग - अलग राज्यों के लिए है ,जबकि 9 वे पिन क्षेत्र  का इस्तेमाल भारतीय सैन्य कर्मियों के लिए किया जाता है। 


pin code के  6 नंबर क्या दर्शाते है |



pin-code-क्या-होता-है
pin-code-क्या-होता-है


पिन कोड में  6 नंबर का पहला अंक भारत के  भौगोलिक क्षेत्र में से किसी एक  को दर्शाता है। जबकि पिन कोड का दूसरा अंक किसी उपक्षेत्र व किसी राज्य के डाक सर्कल के बारे में बताता  है। 

और  तीसरा अंक किसी निश्चित जिले के बारे में बतात है। और बाकी  बचे तीन अंक जिले के अलग अलग डाक घरों के बारे में बताते है। दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क भारत में ही है। और यह सुचारु रूप से बढ़ता ही जा रहा है। 

उम्मीद है आपको यह जानकारी(pin code kya hota hai) पढ़ कर अच्छा लगा होगा।इसमें कोई सुधर या अधिक जानकारी हो तो कृप्या हमसे साझा करें।  आशा करता हूँ आप इस पोस्ट को और भी लोगों के साथ शेयर करेंगे।

और भी अधिक उपयोगी और रोचक जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं। और हमें फॉलो कर सकते है। 

आपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।