Header Ads Widget

जापान की मुद्रा | जापान की मुद्रा क्या है

जापान की मुद्रा, जापान की मुद्रा क्या है:- जापान, एक एशियाई देश है, जो पूर्वी एशिया के पूर्वी भाग में स्थित है। यह एक द्वीपीय राष्ट्र है और जापानी भाषा का प्रमुख भाषा है। जापान एक सांस्कृतिक, तात्त्विक, और तकनीकी महाशक्ति के रूप में प्रसिद्ध है और विश्वभर में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, तकनीकी इनोवेशन, और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है।

जापान दुनिया के विकसित देशों की सूची में शामिल है। इस देश की मुद्रा की बात की जाए तो यह काफी मजबूत मानी जाती है। जापान ऐसा देश है जो अपने मित्र देशों को आर्थिक सहायता देने के लिए जाना जाता है। दुनिया की शीर्ष 5 आर्थिक महाशक्तिों में जापान का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि जापान की मुद्रा का नाम क्या है। और यह डॉलर, भारतीय रूपए और इंग्लिश पाउंड के मुकाबले क्या स्थान रखता है। तो आज के usefulgyan.com के इस पोस्ट में इन्हीं सभी के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगें।

जापान की मुद्रा

जापान की मुद्रा येन (Yen) है, और इसका चिन्ह ¥ होता है। येन को जापानी नाम "日本円" (Nihon En) से भी जाना जाता है। येन जापान की आधिकारिक मुद्रा है और यह दुनिया के एक महत्वपूर्ण मुद्राओं में से एक है। 1 येन 100 सेन (या छोटे मुद्रों में) में विभाजित होता है। 

जापान की मुद्रा क्या है
जापान की मुद्रा क्या है

येन का उपयोग जापान के सभी वित्तीय लेन-देन में होता है, और यह दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रमुख विदेशी मुद्रा हो सकता है। इसका सिम्बल ¥ होता है, जो कि येन की पहचान के रूप में प्रयुक्त होता है।

अब जानते है कि 1 डॉलर के मुकाबले कितने जापान की मुद्रा येन प्राप्त होते है। तो अभी तो समीकरण बन रहे है जिस कारण जापान की मुद्रा येन में काफी गिरावट देखी जा रही है। जब हम यह लेख लिख रहे है तब 1 डालर के बदले आप 149.07 येन प्राप्त कर सकते है।

1 USD = 149.07 JPY ध्यान रहे यह आकड़ा बदलते रहता है।

अब बात कि एक भारतीय मुद्रा के बदले कितने जापानी येन मिल सकते है। तो अभी के लिए यदि आप देखें तो आपको एक भारतीय रूपए के बदले 1.79 येन मिल सकते है।

1 INR = 1.79 JPY ध्यान रहे यह आकड़ा बदलते रहता है।

अब जानते है की 1 ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग से कितने जापानी येन प्राप्त हो सकते है। तो आपको जानकर हैरानी होगी की यह डॉलर के मुकाबले से भी ज्यादा है। यदि आप वर्तमान में ब्रिटिश पाउंड के बदले येन लेना चाहते है तो आपको 1 ब्रिटिश पाउंड के बदले 180.8 (JPY) जापानी येन मिलेगें।

ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग से जापानी येन 1 GBP = 180.8 JPY

वैश्विक घटनाओँ के कारण कई देशों की मुद्रा में काफी ज्यादा गिरावट आई है और के समय में कई योरोपियाई देश मंदी की मार झेल रहे है। ऐसे में जापान अभी काफी अच्छी स्थिति में है। लेकिन इसकी घटती जनसँख्या चिंता का विषय है। इस देश का जन्म दर लगातार घटता जा रहा है। जिसके बारे में हम आपको फिर किसी और पोस्ट में जानकारी देंगें। तो बने रहें हमारे साथ और usefulgyan.com को सब्सक्राइब जरूर कर लें।

धन्यवाद।