Header Ads Widget

शुभ व अशुभ संकेत | shubh sanket in hindi

शुभ व अशुभ संकेत, शकुन एवं अपशकुन की अवधारणा हमारे भारतवर्ष में प्राचीन समय से ही रही है। shubh ashubh sanket आज के वैज्ञानिक युग में आदमी चांद, मंगल और शुक्र ग्रह पर नई दुनिया बसाने की सोच रहा है, 

ऐसे में शुभ व अशुभ संकेत शकुनों तथा अपशकुनों  पर विश्वास करना कुछ उचित नहीं लगता, फिर भी समाज का शायद ही कोई ऐसा वर्ग हो जो इन पर विश्वास न करता हो। 

विद्यार्थी, कलाकार, राजनेता, अभिनेता, व्यापारी यहां तक कि वैज्ञानिक भी इन पर विश्वास करते हैं।

शुभ व अशुभ संकेत  (shubh aur ashubh sanket in hindi )

शुभ अशुभ संकेत, का अर्थ यह है कि कुछ ऐसी शक्तियां होती हैं जो हमें घटने वाली घटना का पूर्व संकेत देने की कोशिश करती हैं। परंतु हम समझ नहीं पाते। कुछ व्यक्ति इन्हीं शुभ व अशुभ संकेत से अंदाजा लगाते हैं कि उनका कार्य पूर्ण होगा या नहीं।

ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है कि मानव जीवन में इन  shubh sanket in hindi का स्थान प्राचीन काल से ही रहा है। ये शकुन या अपशकुन रोजमर्रा के जीवन में देखने को मिल जाते हैं जैसे नींबू, मिर्ची, काजल का टीका आदि। ये जीवन में इस कदर रचे-बसे हैं कि इनकी उपेक्षा नहीं की जा सकती।

shubh ashubh sanket
शुभ व अशुभ संकेत


# शकुन shubh sanket क्या है?

शकुन का अर्थ है किसी भी कार्य के पूर्ण होने के शुभ लक्षण, जो हमारे मन में आत्मविश्वास पैदा करते हैं कि हमारा काम पूर्ण होगा।

# अपशकुन  manyata क्या है?

अपशकुन इसके विपरीत होता है। किसी कार्य के पूर्ण होने में संदेह हो तो कुछ लक्षणों को देखते ही व्यक्ति मन में अवधारणा बना लेता है कि उसका कार्य पूर्ण नहीं होगा। कुछ ऐसे लक्षणों को जो कार्य की अपूर्णता को दर्शाते हैं, हम अपशकुन मान लेते हैं।

व्यक्ति के जीवन में अच्छी और बुरी घटनाएं दोनों ही होती रहती हैं। इन्हीं घटनाओं में उसका जीवन चक्र घूमता है। इसी जीवन चक्र में अच्छा-बुरा, शुभ-अशुभ तथा शकुन-अपशकुन का चक्र भी घूमता है, क्योंकि प्रकृति ने हर चीज को जोड़ा है, उसका जोड़ा बनाया है। जैसे नर-मादा, फूल-कांटा, दुःख-सुख, आशा-निराशा, विश्वास-अविश्वास, शुभ-अशुभ। व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय जरूर आता है। 

ऐसे समय यदि वह मिट्टी को छुए तो सोना बन जाए अर्थात वह जिस काम में हाथ डालता है वह सफल होता है। और उसके जीवन में ऐसा भी समय आता है जब वह सोने को छुए तो मिट्टी हो जाए, जब उसका कोई काम नहीं बनता। यह वक्त का पहिया हमारे जीवन चक्र के साथ ही चलता रहता है। इसी अच्छे या बुरे समय को हम शुभ या अशुभ समय कहते हैं।

shubh aur ashubh sanket  manyata in hindi 

घर की कुछ चीजों के बारे में शुभ व अशुभ संकेत, विचार, 

घर  में रोजाना काम में आने वाली चीजों से भी शकुन-अपशकुन जुड़े होते हैं, जो जीवन में कई महत्वपूर्ण मोड़ लाते हैं। शकुन / संकेत शुभ फल देते हैं, वहीं अशुभ संकेत / अपशकुन इंसान को आने वाले संकटों से सावधान करते हैं। यहाँ घर से जुड़ी वस्तुओं के शुभ व अशुभ संकेत shubh ashubh sanket के बारे में बता रहे हैं।


# दूध सबंधी शुभ व अशुभ संकेत  manyata

  • सुबह-सुबह दूध को देखना शुभ कहा जाता है।
  • दूध का उबलकर गिरना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति, संपत्ति, मान व वैभव की उन्नति होती है।
  • दूध का बिखर जाना अपशकुन मानते हैं, जो किसी दुर्घटना का संकेत है।
  • दूध को जान-बूझकर छलकाना अपशकुन माना जाता है , जो घर में कलह का कारण है।

Read also

सपनों का मतलब

शरीर के अंगों में तिल का अर्थ

# झाडू का शुभ व अशुभ संकेत  

  •  दीपावली के त्यौहार पर नया झाडू घर में लाना लक्ष्मी जी के आगमन का शुभ शकुन है। 
  • नए घर में गृह प्रवेश से पूर्व नए झाडू का घर में लाना शुभ होता है। 
  • झाड़ू पर पैर रखना अपशकुन माना जाता है। इसका अर्थ घर की लक्ष्मी को ठोकर मारना है।
  •  कोई छोटा बच्चा अचानक घर में झाडू लगाने लगे तो समझ लीजिए कि घर में कोई अवांछित मेहमान के आने का संकेत है।
  • उल्टा झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है।
  •  सूर्यास्त के बाद घर में झाडू लगाना अपशकुन होता है, क्योंकि यह व्यक्ति के दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है।
  • अंधेरा होने के बाद घर में झाड़ू लगाना अशुभ होता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।
  • किसी  के बाहर जाते ही तुरंत झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है।


# आईना /दर्पण सबंधी shubh ashubh sanket

  • दर्पण का हाथ से छूटकर टूट जाना अशुभ माना जाता है।
  •  एक वर्ष तक के बच्चे को दर्पण दिखाना अशुभ होता है। 
  • यदि कोई नव विवाहिता अपनी शादी का जोड़ा पहन कर श्रृंगार सहित खुद को टूटे दर्पण में देखती है तो भी अपशकुन होता है।
  •  दर्पण का टूटना हर दृष्टिकोण से अशुभ ही होता है। इसके लिए यदि दर्पण टूट जाए तो इसके टूटे हुए टुकड़ों को इकटठा करके बहते जल में डाल देने से संकट टल जाते हैं।


# पैसों  का shubh ashubh  manyata

  •  जेब को खाली रखना अपशकुन मानते हैं। 
  • मान्यता के अनुसार  पैसे को अपने कपड़ों की हर जेब में रखना चाहिए। कभी भी पर्स खाली नहीं रखना चाहिए।


# चाकू का  shubh sanket in hindi

  •  डाइनिंग टेबल पर छुरी-कांटे का क्रास करके रखना अशुभ मानते हैं, इसके कारण घर के सदस्यों में झगड़ा होने की संभावना बनती है।
  •  मेज से चाकू का नीचे गिरना भी अशुभ होता है।
  •  नवजात शिशु के तकिए के नीचे चाकू रखना शुभ होता है । छोटे बच्चे के गले में छोटा सा चाकू डालना भी अच्छा होता है। इससे बच्चों की बुरी आत्माओं से रक्षा होती है व नींद में बच्चे रोते भी नहीं हैं।
  •  यदि कोई व्यक्ति आपको चाकू भेंट करे तो इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए एक सिक्का अवश्य दें।


# बाल्टी का शुभ व अशुभ संकेत

  • सुबह के समय यदि पानी या दूध से भरी बाल्टी दिखाई दे तो शुभ होता है। इससे मन में सोचे कार्य पूरे होते हैं।
  •  खाली बाल्टी देखना अपशकुन समझा जाता है, जो बने-बनाए कार्यों को बिगाड़ देता है।
  •  रात को खाली बाल्टी को प्रायः उल्टा करके रखना चाहिए एवं घर में एक बाल्टी को अवश्य भरकर रखें, ताकि सुबह उठकर घर के सदस्य उसे देख सकें।

Read also

सपनों का मतलब, 

शरीर के अंगों में तिल का अर्थ

# लोहे का शुभ व अशुभ संकेत

  • घर में लोहे का होना शुभ कहा जाता है।
  •  लोहे में एक शक्ति होती है, जो बुरी आत्माओं को घर से भगा देती है।
  •  पुराने व जंग लगे लोहे को घर में रखना अशुभ है। 
  • घर में लोहे का सामान साफ करके रखें।


# हेयरपिन का शुभ व अशुभ संकेत

  • यदि किसी व्यक्ति को राह में कोई हेयरपिन पड़ा मिल जाये तो समझो कि उसे कोई नया मित्र मिलने वाला है।
  •  यदि हेयर पिन खो जाये तो व्यक्ति के नए दुश्मन पैदा होने वाले हैं। 
  • हेयरपिन को घर में कहीं लटका दिया जाए तो यह अच्छे भाग्य का प्रतीक है।


# काले वस्त्र का शुभ व अशुभ संकेत

काले वस्त्र बहुत अशुभ माने जाते हैं।किसी व्यक्ति के घर से बाहर जाते समय यदि कोई आदमी काले वस्त्र पहने हुए दिखाई दे तो अपशकुन माना जाता है, जिसके बुरे प्रभाव से जाने वाले व्यक्ति की दुर्घटना हो सकती है। अतः ऐसे व्यक्ति को अपना जाना कुछ मिनट के लिए स्थगित कर देना चाहिए।


# कपास  का शुभ व अशुभ संकेत

कपास (रूई) का कोई टुकड़ा किसी व्यक्ति के कपड़ों पर चिपका मिले तो यह शुभ शकुन है। यह किसी शुभ समाचार आने का संकेत है या किसी प्रिय व्यक्ति के आने का संकेत है।रूई का यह टुकड़ा व्यक्ति को किसी एक अक्षर के रूप में नजर आता है व यह अक्षर उस व्यक्ति के नाम का प्रथम अक्षर होता है, जहां से उस व्यक्ति के लिए शुभ संदेश या पत्र आ रहा है।


# चाबियों का शुभ व अशुभ संकेत

यदि गृहिणी के पास चाबियों का कोई ऐसा गुच्छा है, जिस पर बार-बार साफ करने के बाद भी जंग चढ़ जाए तो यह एक अच्छा शकुन है। इसके फलस्वरूप घर का कोई रिश्तेदार अपनी जायदाद में से आपको कुछ देना चाहता है या आपके नाम से कुछ धन छोड़कर जाना चाहता है।

चाबियों को बच्चे के तकिए के नीचे रखना भी अच्छा होता है, इससे बुरे स्वप्नों एवं बुंरी आत्माओं से बच्चे का बचाव होता है।

Read also

सपनों का मतलब, 

शरीर के अंगों में तिल का अर्थ


# बटन से सम्बंधित  शुभ व अशुभ संकेत

कभी-कभी कमीज़, कोट या अन्य कोई कपड़े का बटन गलत लग जाए तो अपशकुन होता है, जिसके अनुसार सीधे काम भी उल्टे पड़ जाएंगे।  इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए कपड़े को उतारकर सही बटन लगाने के बाद पहनें। 

यदि रास्ते चलते आपको कोई बटन पड़ा मिल जाए तो यह आपको किसी नए मित्र से मिलवाएगा।


# shubh ashubh sanket in hindi

इन सब के आलावा और भी कई सारी धारणाएँ(manyata) सगुन अपसगुन के विचार सोच जो आज भी लोगों के मन में अपनी जगह बनाए हुए है। उनके बारे में हम आगे जानेगें। क्या काली बिल्ली ने कभी आपका रास्ता काटा है,यदि हाँ तो क्या आप भी बिल्ली के रास्ता काटने से अपना रास्ता बदल देते है या जब तक कोई दूसरा व्यक्ति उस बिल्ली के कटे रस्ते नहीं गुजर जाता तब तक आप वहीं रुक जाते हो। कृपया हमे जरूर बताएं। मैने तो बहुत से लोगों को देखा है ऐसा करते। खैर जाने दो हम आगे बढ़ते है। ........ 

Read also

सपनों का मतलब

शरीर के अंगों में तिल का अर्थ

 # इंसानी छींक से सबंधी शुभ व अशुभ संकेत 

  • यदि घर से निकलते समय कोई सामने से छींकता है तो कार्य में बाधा आती है, लेकिन एक से अधिक बार छींकता है तो काम आसानी से पूरा हो जाता है।
  • व्यापार आरंभ करने से पहले छींक आना व्यापार में सफलता का सूचक है।
  •  कोई मरीज यदि दवा ले रहा हो और छींक आ जाए तो वह शीघ्र ही ठीक हो जाता है।
  • धार्मिक अनुष्ठान या यज्ञादि प्रारंभ करते समय कोई छींकता है तो। ........ more और अधिक जानें। 


# बिल्ली से सम्बंधित शुभ व अशुभ संकेत 

  • यदि काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन होता है। व्यक्ति का काम नहीं बनता, उसे कुछ कदम पीछे हटकर आगे बढ़ना चाहिए।
  • किसी कार्य पर जाते समय बिल्ली बाईं ओर दिखे तो शुभ शकुन होता है।
  • यदि दीपावली के दिन बिल्ली घर में आए तो यह शुभ संकेत है। इससे घर में धन का आगमन होता है।
  • यदि सोते समय अचानक बिल्ली शरीर पर गिर पड़े तो। ........ more और अधिक जानें 


 छिपकली का हमारे बॉडी पर गिरने सबंधी शुभ व अशुभ संकेत

  • भौंह पर छिपकली गिरना             -  धन हानि।
  • दाहिनी आंख पर छिपकली गिरना - किसी दोस्तत से मुलाकात होगी।
  •  बाईं आंख पर छिपकली गिरना     -  जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।
  • कंठ पर छिपकली गिरना               - शत्रुओं का नाश होगा।
  • दाहिने कंधे पर छिपकली गिरना     -   विजय की प्राप्ति 
  •  बाएं कंधे पर  छिपकली गिरना       -   नए शत्रु बनते हैं।
  •  दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरना   - तो धन लाभ मिलता है।
  •  बायीं भुजा पर छिपकली गिरना      -  संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है। 
  • दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरना  -   कपड़े मिलते हैं। 
  • बाईं हथेली पर छिपकली गिरना  ......... more और अधिक जाने

  

कुत्ता सबंधी शुभ व अशुभ संकेत

  • कुत्ता यदि अचानक धरती पर अपना सिर रगड़े और यह क्रिया बार-बार करे तो उस स्थान पर गड़ा धन होने की संभावना होती है।
  • यदि यात्रा करते समय किसी व्यक्ति को कुत्ता अपने मुख में रोटी, पूड़ी या अन्य कोई खाद्य पदार्थ लाता दिखे तो उस व्यक्ति को धन लाभ होने की संभावना बनती है।
  •  जिसके घर में कोई कुत्ता बहुत देर तक आकाश, गोबर, मांस, विष्ठा देखता है तो उस मनुष्य को सुंदर स्त्री की प्राप्ति और धन का लाभ होने के योग बनते हैं।
  •  यदि किसी रोगी के सामने कुत्ता अपनी पूंछ या ह्रदय स्थल बार-बार चाटे तो शकुन शास्त्र के अनुसार बहुत ही जल्दी उस रोगी की मृत्यु होने की संभावना रहती है।
  • यात्रा के लिए जाते हुए यदि कोई कुत्ता बांई ओर संग-संग चले तो सुंदर स्त्री और ......... more और अधिक जाने


# शुभ व अशुभ संकेत - सांप से सबंधी

  • कोई व्यक्ति यदि सफेद सांप देखता है तो यह एक शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती है।
  • किसी मंदिर में सांप दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
  • शिवलिंग पर यदि सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ शकुन होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। सामान्यत: ये एक शुभ शकुन है और धन ......... more और अधिक जाने


# गाय से सबंधी शुभ व अशुभ संकेत

  • सफर करते समय यदि बांई ओर से गाय की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ माना जाता है।
  • रात के समय अगर गाय हुंकार भरती या पुकारती है, तो यह ही शुभ शकुन माना जाता है।
  •  किसी को गाय आधी रात में रंभाती या रोती हुई दिखाई दे, तो सफर में डराने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • यात्रा पर जा रहे व्यक्ति को गाय अपने खुरों से जमीन खुरचती दिखाई दे ......... more और अधिक जाने


# कौए से संबधी शुभ व अशुभ संकेत

  • बहुत से कौए यदि किसी नगर या गांव में एकत्रित होकर शोर करें, तो उस नगर या गांव पर भारी विपत्ति आने के योग बनते हैं। किसी के घर पर कौओं का झुंड आकर चिल्लाए तो भवन मालिक पर कई संकट एक साथ आ सकते हैं।
  • किसी व्यक्ति के ऊपर यदि कौआ आकर बैठ जाए, तो उसे धन व सम्मान की हानि हो सकती है।
  •  किसी महिला के सिर पर कौआ बैठता है, तो ......... more और अधिक जाने


 # उल्लू से सबंधी  शुभ व अशुभ संकेत

उल्लू से सबंधी manyata

  • यदि कोई उल्लू किसी के घर पर बैठना प्रारंभ कर दे, तो वह घर शीघ्र ही उजड़ सकता है और उस घर के मालिक पर कोई विपत्ति आने की संभावना बढ़ जाती है।
  •  दक्षिण अफ्रीका में उल्लू की आवाज को मृत्युसूचक कहा जाता है।
  •  चीन में उल्लू दिखाई देने पर पड़ोसी की  ......... more और अधिक जाने


मुझे उम्मीद है आपको ये सभी shubh ashubh sanket शकुन एवं अपशकुन के बारे में जानने की लालसा इस लेख से पूरी हुई होगी हमने आपके लिए सपनों का मतलब, शरीर के अंगों में तिल का अर्थ  और शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या फल, मतलब होता है पर भी आर्टिकल लिखा है उन्हें पढ़कर भी आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते है। मुझे पूरी उम्मीद है आपको यह जानकारी रोचक लगी होगी। 

आपने हमे इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।