Header Ads Widget

Sapno Ka Matlab | सपनों का मतलब, उनका फल, अर्थ

Sapno Ka Matlab सपनों का मतलब क्या होता है, सुबह के सपने का मतलब सपने क्या होते है? हमे सपने क्यों दिखाई देते है? रात में ही सपने क्यों आता है? गंदे, बुरे सपने से छुटकारा पाने का क्या उपाय करें? swapn fal कब मिलता है? किस समय देखा गया सपना सच होता है। आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगा।

इसके अलावा आपको सपने में बन्दर को देखनासपने में छिपकली देखनासपने में हाथी देखना, और भी कई सारी चीजों से जुड़े सपने का मतलब और उनका फल के बारे में यहाँ जानकरी प्राप्त होगी। तो यदि आप भी सपनों का मतलब (Sapno Ka Matlab) जानना चाहते है तो यह पोस्ट पूरा जरूर पढ़ें और जाने अपने सपनों का मतलब।

सपनों का मतलब - sapno ka matlab hindi 

सपनों का मतलब हमारे अवचेतन मन के द्वारा देखा गया दृश्य होता है और हमारे सपनों में देखे गए दृश्य के अनुसार सपनों का मतलब भी अलग अलग होता है। सपनो का आना एक स्वाभाविक क्रिया है, जो हर किसी मनुष्य को आते है। आप ने भी कभी न कभी रात में सोते हुए सपना जरूर देखा होगा।

Sapno Ka Matlab
Sapno Ka Matlab

क्या आपको पता है आपके द्वारा देखे गए सपनों का मतलब भी होता है। यदि आपको नहीं पता की आपके द्वारा देखे हुए सपनों का मतलब क्या होता है, या सपनो का अर्थ क्या निकलता है तो, आप इस पोस्ट में जानेंगे की स्वप्न शास्त्र के अनुसार Sapne ka matlab, सपनों का मतलब, swapn fal क्या होता है। सपनों का मतलब क्या है, उनका फल, अर्थ

सपने में देवी देवता देखना

  • सपने में गणेश जी को देखना - अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में गणेश जी को देखता है तो यह दुर्लभ और बहुत शुभ सपना होता है। सपने में गणेश जी को देखना परेशानियों का ख़त्म होना, काम बनना, रुके काम पूरे होना, सुख शांति का आना, पुत्र की प्राप्ति होना, धन, वैभव और सम्मान की प्राप्ति का संकेत होते है। सपने में गणेश जी को देखना बड़ा ही शुभ माना गया है।

  • सपने में शिवलिंग देखना - सपने में शिवलिंग का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। sapne mein शिवजी का दिखने का मतलब होता है कि निकट भविष्य में आपके सारे कष्ट दूर होने वाले हैं।

  •  शिव पार्वती को सपने में देखना - वैवाहिक जीवन के आदर्श हैं शिव और पार्वती, शिव शंभू विवाह संबंधों में आदर्श माने गए हैं। Sapne mein शिव-पार्वती एक साथ दिखें तो समझिए आपके लिए नए मौकों का आगमन होने वाला है । किसी प्रकार के लाभ की सूचना मिलने वाली है। कुंवारे लोगों को ऐसा सपना दिखे तो उनके जल्‍दी विवाह की संभावना होती है, पति-पत्‍नी में लंबे समय से मतभेद चल रहे हों तो ऐसा सपना मतभेद खत्‍म होने की ओर इशारा करता है।

  • सपने में विष्णु भगवान को देखना -  भगवान विष्‍णु sapne mein दिखना भाग्योदय की ओर इशारा करता है। अगर आपको इस तरह का सपना आए तो समझ लीजिए की आपकी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं।

  • सपने में मां दुर्गा को देखना - सपने में मां दुर्गा को देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी बीमारी के जल्दी ही निजात मिल सकती है।

  • सपने में ठाकुर जी को देखना - सपने में सपने में बांके बिहारी देखना बतलाता हे कि आपके प्रेम संबंध सफलता की और अग्रसर हो रहे हैं।

  • सपने में भगवान राम को देखने से क्या होता है - भाग्य के बंद दरवाजे खुलना, शत्रु विजय के संकेत, आंनद और सौभाग्य की प्राप्ति होने के अभी रास्ते खुलने के संकेत को दर्शाता है यह शुभ स्वप्न।

  • सपने में हनुमान जी को देखना -  यदि आपको रात को सपने में हनुमान जी दिखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

  • सपने में लक्ष्मी जी को देखना - Sapne mein मां लक्ष्मी को दिखना धन लाभ का संकेत होता है। यह व्यवसाय में तरक्की कराने वाला होता है। सपने में देवी लक्ष्‍मी का दिखना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

  • सपने में  श्री कृष्ण और राधा रानी को  देखना -  स्वप्न फल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति sapne mein भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को देखता है तो उसके आने वाले जीवन में हर प्रकार से खुशियां आती हैं पति-पत्नी के संबंधों में मिठास उत्पन्न होता है और अनायास ही उनके सारे शत्रु का नाश होता है।

  • सपने में अप्सरा देखना - धन और मान सम्मान की प्राप्ति,यदि आपको अप्सरा सफ़ेद वस्त्रों में दिखती है तो आपको सुन्दर पत्नी की प्राप्ति होगी। 

  • सपने में कुलदेवता को देखना - सपने में कुलदेवता दिखना बड़ा भी शुभ माना जाता है क्योंकि उनके दर्शन प्रायः सरलता से पाना काफी कठिन माना जाता है। कुलदेवता या कुलदेवी हमारे रक्षक, समृद्धि, खुशी, सौभाग्य, उन्नति और वंश की प्रगति के लिए का आशीर्वाद हमे प्रदान करते है। लेकिन कुछ परिस्थित में कुलदेवता को अपने सपनो में बार बार देखना इस बात का संकेत भी माना गया है की हमसे कुछ भूल हो गई है या वे हमें आने वाले कठिन समय के संकेत दे रहे है।

  • सपने में मूर्ति देखन - या भी एक शुभ सामना होता है, भगवन मूर्ती के दर्शन बहुत ही शुभकरी और शुभ फलदाता होता है।

  • सपने में भगवान देखना - भाग्य के बंद दरवाजे खुलना, शत्रु विजय के संकेत, आंनद और सौभाग्य की प्राप्ति होने के अभी रास्ते खुलने के संकेत को दर्शाता है यह शुभ स्वप्न।

जाने शुभ व अशुभ संकेत के बारे में

सपने में किसी पशु या  जानवर  के दिखने पर उन सपनों का मतलब अर्थ या फल 

सपने में किसी पशु या जानवर  के दिखने पर उन सपनों का मतलब अर्थ या फल भी अलग अलग होता है। देखा गया सपना पशु या उस जानवर के अनुसार शुभ या अशुभ हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में व्यापक रूप से लिखा गया है जिसके अनुसार हम आपको बता रहे है तो ध्यान से पढ़ते रहें।

  • सपने में गाय दिखना - Sapne mein अलग तरह की गाय दिखने के पीछे अलग अलग रहस्य छुपे हुए है।  अगर सपने में सफ़ेद गाय दिखे तो आपको शक्कर व् चांदी के व्यापार में लाभ मिलेगा, चितकबरी गाय दिखने पर ब्याज के व्यापार में लाभ होगा. अगर सपने में आप गाय का दूध निकलते हुए देखते है तो, इसका मतलब है कि संपत्ति व् व्यापार में लाभ होगा। 

  • सपने में गाय के बछड़े का दिखना -  सपने में बछड़ा इसका दिखना शुभ संकेत है, इसका मतलब है आप आत्मनिर्भर है एवं आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। 

  • Sapne mein hathi dekhna - हाथी का sapne mein दिखना शुभ सूचक है, कहते है इससे जीवन में ऐेश्वर्य की प्राप्ति होती है. हाथी को अलग अलग तरह से देखा जाता है, जिससे अलग अलग फायदे होते है। हाथी हथिनी के जोड़े का दिखना मतलब आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी खुशहाल रहने वाली है। खड़े हाथी को देखना मतलब आपके किसी कार्य में अड़चन पैदा हो सकती है। अगर सपने में आप अपने आप को हाथी में सवारी करते हुए देखते है तो मतलब आपके जीवन में सुख शांति समर्धि की बढ़ोतरी होगी। और देखें 

  •  सपने में गैंडा देखना - अपने sapne mein एक गैंडा देखने के लिए एक मजबूत प्रशासक और आवश्यकता से अधिक शक्ति का उपयोग करने का प्रतीक है। वैकल्पिक रूप से, यह सपना आपको बता रहा है कि आपकी मदद एक ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाएगी जिसकी स्थिति अधिक है, आप एक महत्वपूर्ण राजनेता से मिलेंगे। और देखें 

  • बिल्ली का दिखना - सपने में बिल्ली का दिखना मतलब किसी से आपकी लड़ाई हो सकती है. और यदि आपको सफेद बिल्ली दिखती है तो धन की हानि होने की सम्भावना है। और देखें 

  • सपने में कुत्ता देखना:- सपने में कुत्ता देखना सपने में कुत्ता देखना यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकते है। मतलब सपने में यदि कुत्ता प्रसन्न मुद्रा में दिखे तो आपके लिए सपना अच्छा हो सकता है। कुत्ता प्रसन्न मुद्रा में दिखा तो समझिए आप मित्र, या किसी संबंधी से अच्छी खबर पा सकते है। 

  • सपने में शेर देखना- सपने में शेर देखना यह सपना संकेत देता है की आपके रुके हुए कार्य पुरे होने वाले है, तथा शत्रु विजय प्राप्त होगी। वहीं अगर कोई कुंवारा व्यक्ति सपने में शेर और शेरनी का जोड़ा देखता है तो यह स्वप्न बहुत ही शुभ होता है शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति का शीघ्र ही विवाह होने वाला है और उसकी पत्नी बहुत ही आज्ञाकारी होगी। सपने में शेर देखने का मतलब विस्तार से जानें।


  •  ऊंट का सपना देखना - सपने में ऊंट का दिखना अच्छा नहीं माना जाता है. चलते हुए ऊंट का दिखना मतलब कोई शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसके अलावा खड़े हुए ऊंट को देखना मतलब आपको किसी भी तरह की विपत्ति आ सकती है। 

  • सपने में नाग  दिखना - सपने में नाग देवता के दर्शन का  मतलब है आपके जीवन में सभी तरह की सुख समर्धि आने वाली है। 

  •  सपने में सिंह का दिखना - सिंह का दिखना भी शुभ होता है, इसका मतलब होता है कि आपके सभी शत्रु आपसे डर कर रहेंगें, हर क्षेत्र में आपको विजय प्राप्त होगी| शेर शेरनी के जोड़े को एक साथ देखने का मतलब है कि आपका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। और देखें 
  •  घोड़ा का सपना देखना – संकट दूर होना

  • सपने में हिरन देखना इसका क्या अर्थ होता है- सुंदर जीवो में एक नाम हिरन का भी आता है हिरन गाय के बच्चे, बछड़े की तरह दिखने वाला जीव है अगर आप सपने में हिरन को देखते है तो इसका अर्थ है आपको आपके किसी भी कार्य क्षेत्र मैं सफलता प्राप्त होना तथा धन प्राप्ति को दर्शाता है| 

  • सपने में गधा दिखाई देना - यदि आपको अपने sapne mein गधे का दर्शन होता है तो समझिये की आपको आपका  प्यार मिलने वाला है। 

  • सपने में घोड़े कि सवारी करते  हुए देखना - इसका मतलब है आपको अपने कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा |

  • खुद को सपने में घोड़े से गिरते हुए देखना - इसका मतलब है कि आपको अपने काम में हानि हो सकती है|

  • सपने में काला घोड़ा दिखना इसका क्या मतलब है- यदि आपको sapne mein काले रंग का घोडा दिखाई देता है तो आपका समाज में मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 

  • सपने में सूअर दिखना - इसका मतलब आपको शत्रुता और स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। 


  • सपने में लोमड़ी दिखना- यदि आपको अपने sapne mein लोमड़ी दिखाई दे तो समझिये आपके बहुत अच्छे दोस्त से आपको धोखा मिलने वाला है। 

  • सपने में गिलहरी का दिखना - यदि आपको सपने में गिलगेरी दिखाई दे रही है है तो इसे बहुत शुभ मन जाता है।

  • सपने में नेवला दिखाई दिया ये शुभ है या नहीं - किसी शत्रु का भय जो आपने मन है, वो जल्दी ही दूर हो जायेगा।

  •  सपने में बन्दर को देखना - सपने में बंदर देखना इसका अर्थ होता है कि आपके धन में  वृद्धि होगी और अच्छा भोजन मिलेगा और देखें 

  • सपने में बकरी को देखा - सपने मे बकरी देखने का मतलब है शुभ यात्रा लाभ होगा 

  • सपने में नीलगाय देखना इसका क्या फल होगा - यदि आप अपने सपनो में नील गाय को देखते है तो आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के संयोग बन रहे है|

  • सपने में भैंस देखना - सपने में भैंसा दिखना इसका मतलब आप किसी मुसीबत में फस सकते है ।

  • सपने में दूध देती भैंस देखना -  यदि आपको दूध देती हुई भैंस दिखती है तो आपको उत्तम अन्न लाभ के योग है। 

  • सपने में भेड़ो को समूह में देखना - आपको लाभ हो सकता है। 

  • सपने में तितली देखना - सपने में तितली दिखना प्रेम सम्बन्ध में सफलता को दर्शाता है, लेकिन अगर सपने में तितली हाथ में आकर छूट जाए तो इसे प्रेम सफलता में नाकामी माना जाता है।

  •  सपने में तितली पकड़ना:-सपने में तितली पकड़ते हुए देखना आपको नई संतान होने का संकेत हो सकता है|

  • सपने में झींगुर का शोर सुनाई देना सपने में झींगुर का दिखाई देना या झींगुर का शोर सुनाई देना आप के बुरे दिनों के खत्म होने का संकेत होता है।

  • सपने में छिपकली देखना - sapne mein छिपकली का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है| आपको सपने में छिपकली किस तरह से दिखाई दे रही है, इस बात पर उसका रहस्य छुपा हुआ है, अगर छिपकली एक ही जगह पर बैठी हुई है, तो मतलब कोई दुर्घटना या हानि होने वाली है| यदि छिपकली किसी कीड़े को खाते हुए दिखाई देती है तो घर में या आसपास चोरी हो सकती है| लेकिन अगर छिपकली डरकर कर भागते हुए नज़र आये तो ये शुभ संकेत हो सकता है। और देखें

  • सपने में गिरगिट देखना इसका अर्थ क्या होता है- सपने में गिरगिट देखना आपके लिए एक अशुभ संकेत है जो आपको झगड़े में फंसने के संकेत प्रदान करता है जो कि आपके लिए एक अशुभ संकेत है।

  • सपने में मधुमक्खी का दिखाई देना क्या फल देता है - यदि आपको सपने में सपने में मधुमक्खी से भरा हुआ छाता दिखाई दे तो आपके सपनो का मतलब शुभ होता है, इससे आपके परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। अगर मधुमक्खी फूल पर बैठी दिखाई दे तो इसका मतलब है आपके व्यापार में आपको नुकसान होने वाला है।

  • सपने में झींगुर दिखा - सपने में झींगुर का दिखाई देना या झींगुर काशोर सुनाई देना आप के बुरे दिनों के अंत होने का संकेत होता है।

  • भौरे का सपने में आना क्या फल देता है - सपने में भौरे का दिखना बहुत अशुभ मानते है, इसके दिखने का मतलब है कि आपको कोई अपना धोखा देना वाला है, साथ ही आपको किसी कष्टकारी यात्रा का सामना करना पड़ सकता है|

  • सपने में बिच्छु दिखना क्या फल देता है - बिच्छु का दिखना शुभ अशुभ दोनों होता है| इसका फल परीस्थिती पर निर्भर करता है अगर आपको ये सपने में दिखाई दे इसका मतलब है कि आप पर एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आने वाली है, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा| साथ ही आपको कार्यों में सफलता भी मिलेगी सपने में अगर बिच्छु काटता हुआ दिखाई दे तो किसी तरह की हानि या नुकसान संभव है| काला बिच्छु शुभ व् सफ़ेद बिच्छु अशुभ होता है। 

  • सपने में जुगनू  दिखना- आपको अपने सपनों में जुगनू दिखाई देते है तो, आपके जीवन में कठिन समय आने वाला है ऐसी संभावना मानी जाती है। 

  • सपने में टिड्डे का दिखाई देना क्या फल करक है - सपने में इसका दिखना बहुत अशुभ मानते है।  यदि आप एक व्यापारी है, या अपना कोई नया  व्यापर करना चाहते है तो आपको व्यापार में हानि होने कि सम्भावना है। 

सपने में रिश्तेदारों को देखना

यदि आपके सपनों में अक्सर अपने किसी नातेदार या संबंधी दिखाई देते है और आप जानना चाहते है की किसी सम्बन्धी को सपने में देखने पर उस सपनों का मतलब क्या होता है। तो बने रहें इस पोस्ट में आगे यही बताया गया है।

  • सपने में माता पिता को देखना क्या फल देता है:- यदि आपको अपने सपनो में अपने माता पिता के दर्शन होते है तो  आपको अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने वाला है ऐसे योग बनते है। 
  • सपने में दोस्तका दिखना:- सपने में दोस्तों का दिखाई देने का मतलब है कि आपके दोस्त के जीवन को आपकी सलाह की जरूरत है या, आप चाहते है कि आपके दोस्त आपकी सुनें।
  • छोटे बच्चे को सपने में देखना - यदि आपको बीते कुछ दिनों से अपने सपनों में छोटे बच्चे दिख  है तो जल्द ही आपकी अधूरीइच्छा पूरण हो सकती है। 
  • अपने किसी रिश्तेदार को सपने में देखना - सपने में किसी रिश्तेदार को अपने घर में आता हुआ देखने ला मतलब है आपको नए अच्छे अवसर मिलने वाले है। 
  • सपने में भाई का दिखना - रात के सपने में यदि आपको आपका भाई दिखता है तो आपके नए मित्र बन सकते है। 
  • सपने में भाभी का दिखना - स्वयं को कष्ट मिले, भतीजा जन्मे का संकेत हो सकता है।
  • सपने में पति को देखना इसका क्या मतलब  है - सपने में अपने पति को देखना अच्छा सूचक है, इससे आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगें, एवं जीवन में बहुत सी खुशियाँ दस्तक देंगी। 
  • सपने में पत्नी को देखना - दांपत्य जीवन में प्रेम तथा आनंद का बढऩा माना जाता है। 
  • सपने में गुरु को देखना - गुरु या टीचर का सपने में दिखाई देना अच्छा होता है, इससे जीवन में बाधाएं दूर होती है व् सफलता प्राप्त होती है। 
  • खुद की बहन को सपने में  देखना - सपने में बहन को देखना परिजनों में प्रेम बढ़ने का संकेत है। 
  • सपने मे ससुर को देखना - यदि आपकी शादी हो गई है और आपके सपने में आपने अपने ससुर जी को देखा तो आपको शुभ समाचार मिले का संकेत है। 
  • दामाद को सपने में देखना- इस सपने का मतलब आपकी पुत्री को कष्ट हो हो सकता है इसका संकेत माना जाता है। 
 

सपने में आग से संबंधित चीजें दिखने का क्या मतलब अर्थ या फल होता है।  

अग्नि पवित्र होती है सभी हवन आदि शुभ कार्य अग्नि से संपन्न होते। लेकिन जब अग्नि से जुड़े सपने दिखाई दें तो इन सपनो का मतलब जल्द से जल्द जान लेना चाहिए और उस सपने का अर्थ जानकर उपाय तुरंत कर लेना चाहिए। अग्नि से जुड़े कुछ सपनों का मतलब आगे बताए गए है। 

  • घर में आग देखना - यदि आप को सपने में घर में आग दिखाई देता है तो समझिये आपको सरकार से लाभ प्राप्ति के संयोग बन रहे है।
  • सपने में जलता दीपक दिखना - जलता दिया अँधेरे को रौशनी में बदल देता है, ये हमेशा अच्छा संकेत होता है. इसका मतलब है कि आपकी उम्र बढ़ गई है। 
  • सपने में धुँआ देखना - सपने में धुँआ का दिखना मतलब आपको व्यापार में हानि होने वाली है, साथ ही ये रोग व् शत्रुओ की बढ़ोतरी की निशानी है। 
  • सपने में खुद को पूजा करते हुए देखना - अगर आप अपनेआप को पूजा पाठ करते हुए देखते हो मतलब आपकी समस्यांए जल्द ही समाप्त होने वाली है। 
  • सपने में अग्नि को देखना -सपने में आग का दिखना अच्छा होता है, इससे रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत है। 
  • सपने में आग को पकड़ना दिखा -  यदि आपको सपने में आग को पकड़ते हुए आप खुद दिख रहे है तो इस सपने का मतलब फिजूल खर्च की निशानी है। याने आपके के ना चाहने बाद भी आपके पैसे खर्च होने वाले है। तो संभल जाइए और ध्यान रखिये पैसे की बचत कैसे करें।
  • सपने में जलती अंगीठी देखना - ऐसा सपना अशुभ माना जाता है|
  • अंगारों पर चलना- सपने में खुद को अंगारों में चलते देखना शारीरिक कष्ट होने कि निशानी माना जाता है। 
  • आग जला कर भोजन बनाना -यदि आप सपने में आग जलाकर उसमे भोजन पकाते हुए दिखते है तो धन लाभ, नौकरी में तरक्की हो सकती है। 

जाने शुभ व अशुभ संकेत के बारे में

सपने में प्राकृतक चीजें दिखने का क्या मतलब होता है। 

सपनों का मतलब sapno ka matlab hindi
प्रकृति हमारी माता है इस सृस्टि अनेको जीव और प्राणी रहते है और यहाँ कई तरह की घटनाएँ घटते रहते है। सपने में प्राकृतक चीजें दिखने का क्या मतलब अर्थ या फल होता है। ये हम आगे जानेंगे।
 
  • सपने में सूर्य देवता के दर्शन का क्या फल मिलता है - यदि आपने अपने सपनो में सूर्य देव के दर्शन किये है तो आपको जल्द ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का योग बन रहा है। 
  • सपने में चन्द्र के दर्शन करना क्या फल देता है? -चन्द्रमा मन को शीतल करने वाला होता है सपने में चन्द्रमा को देखने से आने वाले समय में आपका सम्मान बढ़ेगाऔर यश की प्राप्ति होगी। 
  • सपने में बगीचा देखना - सपने में बगीचे को देखना मन को खुश करने वाला होता है। इसका शुभ फल होता है। 
  • सपने में फूल देखना - यदि आपने अपने सपने में फूल देखा तो आपके प्रेमी से मिलन के योग बनते है। 
  • सपने में नदी दिखाना क्या फल देता है  - यदि अपने सपने में नदी देखा तो इसका दिखना मतलब आपके सपने और इक्छा पुरे होने वाले है। 
  • सपने में नदी का पानी देखा - नदी का पानी पीते हुए देखना अगर आपने खुद को सपने में पानी पीते हुए देखा है तो यह शुभ संकेत है। कोई शुभ समाचार जल्द ही मिलने वाला है। और देखें
  • सपनों में खुद को नदी मे तैरता देखना -  सपने में यदि आप किसी नदी में तैरे रहे है तो समझिये आपके सारे कष्ट दूर होने वाले है। 
  • खुद को नदी में स्नान करते देखना -  ऐसे सपने का शुभ फल होता है ,आपको काम में सफलता मिलेगी। 
  • सपने में बिजली गिरते हुए देखना - यदि आपको ऐसा सपना आता है तो इसका मतलब है आप किसी भी संकट में फंस सकते है। 
  • सपने में आकाश देखना - इस सपने का मतलब है आपको बेटा हो सकता है। 
  • सपने में इन्द्रधनुष को देखना क्या फल देता है -  सपने में यदि आपको इंद्र धनुष दिखा तो इसका फल शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। और आपको निरोग काया कि प्राप्ति होगी। 
  • मैने सपने में बादल देखा इसका फल अर्थ क्या होता है। - सपने में बादल का दिखना एक साधारण बात है, लेकिन अगर काले बादल दिखाई देते है तो भविष्य में संकट आ सकता है. बादल के साथ अगर आप बारिश भी देखते है तो ये अच्छा सूचक है। 
  • सपने में बादल को छूना - ऐसे सपने आपको धन वृद्धि के संकेत देते है। 
  • सपने में तारामंडल देखना - ऐसे सपने आपको सौभाग्य की वृद्धि का कारण बनते है। 
  • सपने में तारे को देखना -इसका दिखना अच्छा होता है, इसका मतलब है कि आपके दिल की मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है. सपने में पुरे तारामंडल का दिखना तो बहुत ही अच्छा माना जाता है। 
  • सपने में पहाड़ देखना - इसका दिखना अच्छा होता है, ऐसे सपने आपके जीवन में  उन्नति और सफलता लाते है। 
  • सपने में ज्वालामुखी देखना इसका मतलब स्थान परिवर्तन की पूर्व सूचना माना जाता है। 
  • सपने में बर्फ दिखना -  इसका मतलब है आप जल्दी ही अपने किसी प्रिय से मिलने वाले है।
  • सपने में बर्फ गिरते देखना -  ऐसे सपने आपको आर्थिक समृद्धि देने वाले होते है। 
  • सपने में पेड़ दिखना  -  इसका मतलब है आपको पुत्र की प्राप्ति होने वाली है।
  • सपने में झरना  देखा -  आपने सपने में बहता हुआ झरना देखा तो आपके दुखो का अंत होने वाला है। 
  • सपने में ठंडे पानी का झरना देखना - शुभ माना जाता है। 
  • सपने में खिली धुप देखना - यदि आपको ऐसा सपना आया है तो आपका प्रोमोशन होने वाला है। 
  • बिजली गिरते हुए देखना -  इस सपने कि वजह से आप आप किसी संकट में पड़ने वाले है। 
  • सपने में कमल का फूल - यदि आपने  में कमल के फूल का सपना देखा है तो आपको सभी रोगों से छुटकारा मिल जायेगा। 
  • सपने में कुआं देखना - सपने में कुएँ का दिखन आपके लिए शुभ होगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
  • सपने में कुए का पानी देखना - अगर आपने सपने में कुए का पानी देखा है तो जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाले हैं, और अचानक धन भी प्राप्त हो सकता है।
  • सपने में तालाब देखना - यदि आपके दुश्मन है तो यह सपना आपके लिए ठीक नहीं है। इसका मतलब दुश्मन से हार का सामना होगा। 
  • सपने में सफ़ेद फूल दिखा मतलब क्या है - सपने में सफ़ेद फूल का दिखना मतलब किसी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। 
  • सपने में लाल फूल देखना - इसका मतलब है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है, आपका भाग्योदय होगा। 
  • सपने में घास देखना - मैदान में घास का दिखना का मतलब है कि धन की प्राप्ति होगी।
  • आकाश में बादल देखना -  ऐसा सपना आपको जल्दी तरक्की दिला सकता है। 
  • आकाश में उडऩा -  इस को देखना लंबी यात्रा करना हो सकता है। 
  • सपने में पहाड़ पर चढऩा -  इस सामने का मतलब आपको उन्नति मिलेगी। 
  • सपने में वसंत ऋतु देखना -  सौभाग्य में वृद्धि का सूचक माना जाता है। 
  • सपने में बारिश होते देखना  -  सपने में बारिश का पानी देखना अगर आपने सपने में बारिश देखी है या बारिश का पानी देखा है तो यह शुभ संकेत हैं और जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाला है। बारिश का पानी देखना यानी सफलता प्राप्त करना होता है।
 

 सपने में शारीरिक का अंग दिखने का मतलब 

यदि आप सपने में शारीरिक का अंग  दिखना दिखने का मतलब या अर्थ या यह शुभ होता है या अशुभ जाने के उत्सुक है तो इस लेख में आगे हम ऐसी बारे में आपको बताने वाले है। तो चलिए जानते है।

  • Sapne me dant tutna - सपने में दांत टूटना देखना सपने में दांत का गिरना अशुभ होता है, ऐसा मानते है कि ये सपना देखने पर आपको किसी झंझंट का सामना करना पड़ेगा, इसका मतलब ये होता है कि आपके घर में भाई बहन पर कोई परेशानी आने वाली है। 
  • दांत में दर्द देखना - नया कार्य शुरू होगा|
  • नाक बहुत बड़ी देखना - सपने में यदि आपको अपनी नाक बहुत बड़ी दिखे तो समझिये आपका मान सम्मान बढेगा, प्रमोशन होगा। 
  • नाक पर चोट लगना - सपने में यदि आपको अपनी नाक में चोट लगे तो मान सम्मान में हानि हो सकती है। 
  • सपने में कान देखना शुभ समाचार मिलेगा। 
  • सपने में नाख़ून काटना - ये अच्छा संकेत होता है, इसका मतलब है कि आपको सारे रोगों से छुटकारा मिलने वाला है। 
  • सपने में हड्डी दिखना - यदि सपने में हड्डी दिखे तो इससे आपका रुका धन आपको मिलने के संकेत मिलते है।
  • आंखों में काजल लगाना - शारीरिक पीड़ा होने के संकेत है।
  • बाल बिखरे हुए देखना -  धन की हानि उठाने के संकेत है।
  •  सपने में दाडी देखना - मानसिक परेशानी होसकती है। 
  • सपने में नाभि देखना - ऐसे सपने आपको प्रगति तथा धन लाभ होने के संकेत देते है।

किसी ईमारत का सपने में दिखने का क्या मतलब होता है ?

सपनों का मतलब  sapno ka matlab hindi
  • सपने में मकान बनते देखना- यदि आप अपने सपने में माकन बनते देखते है तो यह सपना शुभ माना जाता है इस सपने का मतलब आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। 
  • सपने में मंदिर देखना  - सपने में किसी मंदिर को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको धार्मिक कार्य में सहयोग करने मौका मिलेगा। 
  • सपने में महल को देखना - ये अच्छा सूचक है, इसका मतलब है जातक के कष्ट ख़त्म होने वाले है। 
  • सपने में स्टेशन देखना - इसका मतलब है आने वाले समय में आपको एक सुखद यात्रा का अनुभव होगा। 
  • ईमारत बनाते हुए देखना - घर बनते हुए या ईमारत बनते हुए देखना अच्छा होता है. इससे भविष्य में आपको तरक्की मिलने वाली है। 
  • सपने में किला देखना - आपकी फिजिकल बॉडी को दर्शाता है या आपकी क्षमता व् विकास को दर्शाता है. साथ ही ख़ुशी की ओर इशारा है। 
  • सपने में दुकान देखना - खाली दुकान देखना बुरा माना जाता है, इससे धन हानि होती है, जबकि भरी दुकान देखना अच्छा माना जाता है, इससे धन वृद्धि होती है।
  • डाकघर देखना -  आपके काम में आपको उन्नति मिलेगी। 
  • मंदिर या मस्जिद देखना -  खुशहाली बढेगी 
  • सपने में चर्च देखना -  मानसिक शांति बढेगी 
  • गुरुद्वारा देखना -  ज्ञान की प्राप्ति होगी 

 सपने में धातु  दिखने का मतलब अर्थ

सपनों का मतलब

  • सपने में शंख देखना (Sapne Me Shankh Dekhna):- शंख का उपयोग हम ज्यादातर शुभ कार्यो में ही करते है। सपने में शंख देखने का मतलब एक शुभ संकेत की और इशारा करता है। सपने में शंख देखने का मतलब इस बात का संकेत देता है की आपको कोई शुभ समाचार मिलनेवाले होते है| आपको आपके कार्य में सफलता भी मिलेगी। जिसके लिए आपको खुश होना चाहिए। 
  • सपने में सोना देना (Sapne Mai Sona Dena):-  सपने में सोना चांदी देखना यदि आप सपने में सोना किसी और को दे देते हैं। यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना गया है। जिसके अनुसार आप अपनी मुर्खता के कारण अपना धन किसी और को दे देगें। इस समय में आपको भूलकर भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न हीं किसी के कहने पर अपना धन कहीं पर निवेश करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको पहले से ही संभल जाना चाहिए।
  • सपने में सोना मिलना - अगर सपने में कोई आपको गोल्ड दे रहा है मतलब आपकी शादी जल्दी हो सकती है। 
  • सपने में ताम्बा देखना - स्वप्न विज्ञान के अनुसार सपने में तांबा देखना एक शुभ स्वप्न है जो आप को सरकार से लाभ मिलने के संकेत प्रदान करता है।
  • सपने में मोती देखना -  स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मोती देखना एक शुभ सपना माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत करता हैं कि आप मानसिक तनाव से दूर हो सकते हैं। मानसिक शान्ति मिलने वाली है। पारिवारिक परेशानियां दूर होने वाली है। आपकी बुद्धि और ज्ञान का विकास होगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आने वाले समय में आपको पढाई में सफलता मिलेगी।
  • सपने में लोहा दिखना - इसको अशुभ माना जाता है, इसका मतलब है कि आपका किसी दुर्घटना से सामना होने वाला है। 
  • सपने में हीरा देखने का क्या मतलब है। - सपने में हीरा देखना बहुत सकारात्मक सपना माना गया है। अगर आप नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो आपको नया कार्य शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि उसमें सफलता मिलने की गुंजाइश ज्यादा हो जाती है। आपको कहीं से आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई व्यापार करते हैं विद्या के क्षेत्र में हो या कोई कार्य और कर रहे हैं। उसमें आपको उन्नति देखने को मिलेगी , आपके प्रेम संबंध में भी आपको सफलता मिलेगी ।
  • सपने में चांदी देखना:-  सपने में चांदी देखने का मतलब शुभ संकेत की और इशारा करता है।  सपने में चांदी देखने का मतलब की आपको कोई अच्छी खबर मिलनेवाली होती है।  सपने में चांदी देखने का मतलब की आपको कोई खुशखबर भी मिल सकती है। जिसके लिए आपको खुश होना चाहिए।

जाने शुभ व अशुभ संकेत के बारे में 

किसी वाहन का सपने में दिखना क्या फल देता है ?

  • सपने में ट्रेन का दिखना  – इसका मतलब है आपको किसी कष्टकरी यात्रा का सामना करना पड़ेगा। 
  • सपने में विमान दिखना  – सपने में विमान देखना किस्मत चमकाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे सपने सौभाग्य सूचक होते हैं। इसे देखने वाले जातक की किस्मत भी जल्द ही उड़ान ले सकती है।
  • सपने में साईकिल  दिखना – आपके सारे कार्य सिध्य होने वाले है। 
  • सपने में जहाज दिखना – सपने में जहाज देखना का मतलब यह है कि आप को दूर की यात्रा करनी पड़ेगी यदि आपको दूर की यात्रा में जाना पड़ सकता है। 
  • सपने में कार की सवारी देखना -  यदि आप सपने में देखते हैं कि आप पिछली सीट पर बैठकर सवारी कर रहे हैं तो यह बेहद शुभ संकेत देने वाला स्वप्न है नौकरी पेशा एवं विद्यार्थियों के लिए यह सकारात्मक परिणाम देने वाला स्वप्न है|
  • सपने में बाइक देखना  - सपने में बाइक देखने का मतलब बहुत ही शुभ होता है यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
  • सपने में बाइक की सवारी देखना  - स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में बाइक चलाते देखता है तो यह सपना शुभ सपना माना गया है।
  • सपने में हेलीकॉप्टर देखना  - यह सपना एक अच्छा सपना माना गया है स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में हेलीकॉप्टर देखता है तो उसके आने वाले समय में उन्नति करेगा उसकी पदोन्नति होगी। 
  • सपने में नाव देखना - स्वप्न विज्ञान के अनुसार सपने में नाव देखना आपको गृहस्थी का सुख मिलने के संकेत प्रदान करता है। 
  • सपने में बस देखना -  अगर कोई व्यक्ति सपने में बस देखता है तो यह सपना बहुत ही शुभ सपना है यह सपना इस बात को संकेत करता है कि आने वाले निकट भविष्य में आप जो कार्य कर रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे बस का सपना हमें आने वाले निकट भविष्य में प्रगति की ओर इशारा करता है।
  • सपने मे तांगा  देखना -  सपने में तांगा देखना बुरा माना जाता है। इसका अर्थ है निकट भविष्य में झगड़ा हो सकता है। घोड़े से जुड़ा तांगा दिखाई दे तो यह लंबी यात्रा का योग हो सकता है।
  • सपने में बैलगाड़ी देखना:- सपने में बैलगाड़ी देखने का अलग अलग अर्थ होगा सपने में बैलगाड़ी देखने का मतलब आपके सपने पर निर्भर करता है कि आपने किस प्रकार का सपना देखा है कई लोग अपने सपने में खाली बैलगाड़ी देखते है तो यह सपना बिल्कुल भी अच्छा सपना है, नहीं। अगर आप भी अपने सपने में खाली बैलगाड़ी देखते है जिस पर किसी भी प्रकार की  वस्तु नहीं है तो समझ जाए कि आपको बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है और इतना ही नहीं इस समय आपको बहुत तरह से धन हानि का सामना करना पड़  सकता है  तो सपने में खाली बैलगाड़ी का दिखना किसी भी तरह से अच्छा सपना नहीं है ।  

सपने में किसी व्यक्ति विशेष या चीजों का दिखाई देना 

सपनों का मतलब(sapne ka matlab)

  • सपने में बॉस को देखने - बॉस का सपने में आने का मतलब है कि आपको बहुत जल्द ही बॉस की ओर से सम्मान या फिर प्रोमोशन मील सकता है। यही नहीं, आपके काम की इज्जत पहले से ज्यादा हो जाएगी और अन्य लोगों से ज्यादा आप अपने बॉस के फेवरेट बन जाएंगें। 
  • सपने में पुराने मित्र को देखना - सपने में अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड या बचपन के मित्र को देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। जी हां, बेस्ट फ्रेंड का सपने में यूं आने का साफ अर्थ हैं कि अब आपकी ज़िंदगी में शांति और खुशी का आगमन होगा।
  • सपने में बच्चे को देखना  – सपने में किसी बच्चे को देखने का मतलब है कि आप अपने आप को किसी काम के लिए परिपक्व नहीं समझते है, या जो काम आप कर रहे है उसमें आपको और विकसित व् परिपक्व होने की आवश्कता है। 
  • सपने में रोता बच्चा देखना – सपने में अगर रोता बच्चा दीखता है मतलब आपके जीवन में कोई निराशा आने वाली है, कोई बीमारी या कोई और बुरी खबर आ सकती है। 
  • सपने में खुद को हँसते हुए देखना – अगर आप अपने आपको हँसता हुआ देखते है इसका मतलब है कि आपका किसी से जल्दी ही विबाद होने वाला है। 
  • सपने में डॉक्टर देखना – इसका मतलब है आपको कोई रोग होने वाला है |
  • सपने में गेस्ट को देखना – इसका मतलब है आपके घर कोई परेशानी आने वाली है। 
  • सपने में डाकिया देखना – इसका मतलब है आपके घर कोई शुभ समाचार आने वाला है। 
  • सपने में पुजारी को देखना – आपको आगे भविष्य में उन्नति मिलने वाली है। 
  • सपने में भिखारी देखना – आप यात्रा कर सकते है। 
  • सपने में विधवा दिखना – आपको कोई हानि होने वाली है। 
  • सपने में लड़की दिखना – जवान लड़की को देखना अच्छा संकेत है, इसका मतलब है आपकी शादी जल्द होने वाली है। 
  • सपने में पुराने मित्र को देखना - सपने में अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड या बचपन के मित्र को देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। जी हां, बेस्ट फ्रेंड का सपने में यूं आने का साफ अर्थ हैं कि अब आपकी ज़िंदगी में शांति और खुशी का आगमन होगा।
  • साधू, सन्यासी का दिखना – इसका मतलब जल्दी आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। 
  • तपस्या करते हुए, साधू का दिखना – इसका मतलब है आपको दान करना चाहिए। 
  • सपने में खुद को झाड़ू लगाते हुए देखना - झाड़ू लगाना लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। जो व्यक्ति यह सपना देखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 
  • सपने में गिफ्ट मिलना - सपने मे गिफ्ट मिलना अच्छा शगुन माना जाता है। अगर वो चीज अच्छी है तो उससे नफा हो सकता है। वो चीज बुरी है तो देनेवाले और लेनेवाले मे जगडा भी हो सकता है। या फिर उसके काम मे रुकावट आ सकती है। या फिर कोई आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
  • सपने में उड़ना – अपने आप को उड़ना देखने का मतलब है कि आप अपने आप को आजाद उपर देखते है।आप खुश व् अच्छा महसूस करते है आप किसी यात्रा में जा सकते है। 
  • सपने में टूटते हुए शीशे का दिखना – ये सपना एक बुरा संकेत है, आपके जीवन में एक दुखद घटना घट सकती है।किसी करीबी की मौत की खबर आ सकती है। 
  • सपने में खुला दरवाजा देखना  (open door) – इसका मतलब है कि जीवन में नयी शुरुवात होने वाली है, नए दोस्त बन सकते है। 
  • सपने में भूकंप दिखा – प्राकतिक आपदा भूकंप में किसी का जोर नहीं है, ये कभी भी कही पर भी आ सकता है।इस तरह की आपदा को अपने सपने में देखने का मतलब है आपकी संतान के जीवन में कोई परेशानी आने वाली है। 
  • सपने में  दीवार देखना – सपने में दीवार का दिखना मतलब आपका सम्मान बढ़ेगा।
  • सपने में काजल लगाना – आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। 
  • सपने में दरवाजा देखना – भविष्य में आपको धन की हानि होगी। 
  • अपने आपको चश्मा लगाये हुए देखना – इसका मतलब है आपका ज्ञान बढ़ेगा। 
  • सपनो में दिया का दिखना – इसका भी मतलब होता है कि धन की प्राप्ति होगी। 
  • सपने में कैची दिखना – इसका मतलब है आपके घर में किसी तरह का क्लेश होने वाला है। 
  • सपने में लाठी दिखना – आपको यश की प्राप्ति होगी। 
  • सपने में घूमते हुए देखना – इसका मतलब है, कोई अनजान शत्रु आपको नुकसान पहुचाने की योजना बना रहा है। 
  • पीछा करते हुए देखना – सपने में किसी को अपने पीछे भागते हुए देखना, इसका मतलब है आप अपने अंदर की किसी भावना से दूर भाग रहे है, घबरा रहे है. जो लड़कियां ये सपना देखती है, मतलब वो अपने आसपास असुरक्षित महसूस करती है। 
  • एग्जाम देते हुए देखना – अपने आप को परीक्षा हॉल में परीक्षा देते हुए देखना मतलब आपके जीवन में किसी तरह की कठिनाई आने वाली है, जो आपके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगी। 
  • अंगूठी पहनते हुए देखना – इसका मतलब आपको अच्छी सुंदर पत्नी मिलेगी। 
  • आम खाते हुए देखना – मतलब आपको जल्दी धन की प्राप्ति होने वाली है|
  • हरी सब्जी का दिखना – इसका मतलब आपने जीवन में खुशियाँ आने वाली है। 
  • सपने में जामुन  देखा – इसका मतलब आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली है। 
  • सपने में नदी से पानी पीना – सपने में नदी से पानी पीते हुए देखने का मतलब है कि आपके बॉस से आपको लाभ मिलेगा। 
  • सपने में रुई (कॉटन) देखना – रुई का दिखना का मतलब है कि आपके शरीर के रोग दूर होने का समय आ गया है। 
  • सपने में चेक देना – इसका मतलब है कि पूर्वजों का धन आपको मिलने वाला है।
  • सपने में चाबुक दिखा  – जल्द ही आपका किसी से झगड़ा होने वाला है। 
  • खुद को अंडे खाते हुए देखना – इसका मतलब आपको बेटा की प्राप्ति होगी। 
  • सपने में बादाम खाना – इसका मतलब पैसे मिलने वाले है। 
  • खुद को पुल में चलते हुए देखना – इसका मतलब है आपको अब जीवन में समाज के हिट लिए कार्य करने चाहिए। 
  • सपने में हरी सब्जी खाना – जीवन में प्रसन्नता आएगी। 
  • सपने में तरबूज – दुश्मन बढ़ेगें। 
  • सपने में रस्सी लपेटना – सफलता मिलेगा।
  • सपने में रात देखना – परेशानी आयेगी। 
  • सपने में मोर मोरनी देखना – दांपत्य सुख में वृद्धि होगा। 
  • सपने में मिठाई खाना या बाँटना – बिगडे काम बनेगे। 
  • सपने में बिस्तर देखना – धनलाभ और दीर्घायु होना। 
  • सपने में पुस्तकालय देखना – आपकी समृधि बढेने के संकेत है। 
  • सपने में पतंग उडाना – लम्बी यात्रा हो सकती है। 
  • सपने में नाव देख्ना – गृहस्थी का सुख मिलेगा। 
  • सपने में नाव में बैठना – अनेक संकट प्राप्ति के संकेत है। 
  • सपने में नारियल देखना – धन लाभ हो सकता है, अच्छा भोजन मिलेगा। 
  • सपने में जवाहरात देखना – आशायें पूर्ण हो सकती है। 
  • सपने में जमीन खोदना – कठिनाई से लाभ मिलेगा। 
  • सपने में जप करना – विजय हो सकती है। 
  • सपने में जंगल देखना – कष्ट दूर हो सकते  है। 
  • सपने में चुम्बन देना – मित्रता बढ़ेगी, नये दोस्त मिलेंगें। 
  • सपने में चुम्बन लेना – आर्थिक समृधि हो सकती है|
  • सपने में चाय देखना – आपने सपने में चाय देखा तो आपके में धन वृद्धि हो सकती है। 
  • सपने में ऊंचाई देखना – बहुत से लोग ऊंचाई से डरते है, उन्हें हमेशा ये डर बना रहता है कि कहीं वे ऊंचाई से गिर न जाएँ. इस डर को वे अपने सपने में भी देखते है, ऐसा देखने का मतलब है कि ज़िन्दगी में कोई परेशानी आने वाली है। 

इन सब के अलावा और भी कई चीजें लोगों को अपने सपनों में देखने को मिलती है कई सपने तो ऐसे होते है जो इस धरती के होते ही नहीं हमसे कई ऐसे लोग संपर्क में है जिन्हें किसी ओर लोक के सपने आते है।

यदि आपको भी कुछ ऐसे ही सपने आते है जिनका अर्थ आप नहीं जानते लेकिन उनके बारे में आपको जिज्ञसा है तो आप हमे संपर्क कर सकते है आपके उन रहस्यमय सपनों का मतलब जानने में हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

वैसे तो हमने इस पोस्ट में काफी सारे सपने के बारे में बताया है लेकिन इन सब से अलावा आपको कोई अलग चीजों का सपना आता है तो आप हमें जरूर ईमेल करें हम उसकी भी जानकरी आप तक पहुंचा देंगें।

सपनों का मतलब के अलावा आगे आप पढेंगें की हमें सपने क्यों आते है? किस समय देखा गया सपना सच होता है और बुरे सपने से छुटकारा कैसे पाएँ तो अंत तक जरूर पढ़ें।

हमने आपको सपनों के बारे में पूरी जानकरी एक ही पोस्ट में देने की कोशिस की है। और मुझे उम्मीद है यह जानकरी आपको कुछ नया ज्ञान जरूर देगी कृपया आप इसे शेयर जरूर करें।

तो चलिए अब आगे जानते है की आखिर ये सपने होते क्या है

सपने क्या होते है?

सपनों का मतलब सपनो का सम्बन्ध हमारे भूत काल, वर्तमान काल और मन में चल रहे विचारों से होता है। सपने हमारे अवचेतन मन में दिखाई देने वाले आभासिक प्रतिबिम्ब को कहते है जो हमे सोते हुए दिखाई देते है। मनुष्य सोते समय जो चेतना की अनुभूतियों को अपने दिमाग में महसूस करता है उसे सपना कहते हैं।

हमे सपने क्यों दिखाई देते है?

देखिये हमारा दिमाग लगातार काम करता रहता है, मनुष्य अपने जीवन में कई मनोकामनाएँ, इच्छा, लालच, आशाएँ, मोह शोक और आशंका करता ही रहता है। इन में से कुछ पूरी हो जाती है तो कुछ अधूरी रह जाती हैं। हमारी यही अधूरी इच्छाएं जिन के बारे में हम ज्यादातर सोचते रहते है और  जिन्हे जाग्रत अवस्था में नहीं पा सकते वही हमे सपनो के रूप दिखाई देते हैं। 

sapne ka matlab - क्यों कि हमारे ज्यादातर सपनो का सम्बन्ध हमरे मन में चल रहे विचारों तथा वर्तमान व भूत में घटित घटनाओ से होता है। इस लिए आपने देखा होगा की आपको ज्यादातर वही सपने आते है। जिन के बारे में हम ज्यादा सोचते है या जिन्हे पाना चाहते है। 

रात में ही सपने क्यों आता है?

Swapn fal सपने  हमारे मन की एक विशेष अवस्था होते हैं, जिसमें वास्तविकता का आभास होता है लेकिन, यह वास्वतिक नहीं होते है। स्वप्न न तो जागृत अवस्था में आते हैं न तो निद्रा में बल्कि यह दोनों के बीच की तुरीयावस्था में आते हैं। क्यों कि रात में हम आराम करते हुए जाग्रत अवस्था में नहीं रहते है इस लिए हमें ज्यादातर रात में सपने आते है। क्या आपको पता है कि मनुष्यों के अलावा जानवरों को भी सपनें दिखाई देते है। 

 गंदे, बुरे सपने से छुटकारा पाने का  क्या उपाय करें?

देखिये सपनों का संबंधन हमारे विचारो से जुड़ा है, गंदे बुरे सपने आने का मतलब है कि आपके अंदर नकारात्मक विचार या शंकाएं है। जो आपको सपनो के रूप में दिखाई देती है।(swapn fal) बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने विचारों कि शक्ति का उपयोग करना होगा और मन में चल रहे नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मकता को अपनाना होगा तभी आप जीवन में बुरे सपनों, बुरे समय तथा लोगों से छुटकारा पा सकेगें।

 Swapn fal कब मिलता है?

देखिये अलग अलग समय में देखे गए सपनो का फल भी उसी क्रम में प्राप्त होता है जैसे कि, यदि आपने रात्रि 1 से 2 बजे के बीच सपना देखा है तो उसका swapn fal एक वर्ष में प्राप्त हो सकता है, रात्रि के 3 से 4 बजे के बीच देखे गए सपनों का फल छह महीने में आने की संभावना रहती है, इसी तरह सुबह के 4 बजे सुबह के 5 बजे के बीच देखे सपनों के तीन महीनों में फल मिलने कि सम्भावना होती है, ओर सुबह के 5 से 6 बजे के बीच सपनों के फलीभूत होने का समय 1 महीना माना जाता है। 

 किस समय देखा गया सपना सच होता है। 

  • नशीली चीजों का सेवन कर सोने के बाद नींद में देखा गया सपना व्यर्थ माना जाता है। 
  • यदि आप बीमार हो इस दौरान देखा गया सपना भी कोई फलकरी नहीं होता है।
  • दोपहर में सोते हुए देखे सपनो का कोई Swapn fal नहीं होता है। 
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात्रि के 10 बजे से 12 बजे के बीच देखे गए सपनों का कोई मतलब नहीं होता है।
  • रात्रि काल के दुसरे पहर में देखा गया सपना आधा सच और आधा झूट हो सकता है। 
  • ब्रम्हमहूर्त या रात्रि काल के आखरी पहर याने सुबह सुबह देखे गए सपनों के सच होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। 
  • रात के समय यदि कोई सपना आता है और सपने के बीच में आपकी नींद खुल जाये और बाद में आप फिर सो जाएँ तो देखे गए सपने का दोष नस्ट हो जाता है और प्रभाव ख़त्म हो जाता है।

सपने कई तरह के होता है ,जिन सपनो को देखने पर अपनी नींद तुरंत खुल जाती है ऐसे सपने का कोई swapn fal नहीं होता है। और आधे अधूरे देखे गए  sapno ka arth  भी कोई मतलब नहीं होता है इनका मतलब ढूढ़ना व्यर्थ है। 

आपके द्वारा देखे गए अपने के बारे में किसी को नही बताना चाहिए और जल्दी से swapn fal ज्ञात कर लेना चाहिए। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके द्वारा देखे हर  sapno ka arth  होता है। यदि आपको अपने सपनो का मतलब जानना है तो ,आपको यह याद रखना होगा की आपने रात में कोनसा सपना देखा जिससे आप उस sape ka matlab जान सकें। तो जानते है आपके सपनो का क्या मतलब या अर्थ  होता है। 

जाने शुभ व अशुभ संकेत के बारे में 

FAQ’s:- 

प्रश्न:- एक ही सपना बार बार देखने का क्या मतलब होता है ?
उत्तर:- यदि आपको बार बार एक ही सपना दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब ज्यादातर यही होता हैं कि आपका अवचेतन मस्तिष्क आपके द्वारा भुला दी गई  कुछ बात याद दिलाना चाहता हैं। और इसका दूसरा कारण यह भी हो सकता है की एक खास जानकारी जिसे आपका दिमाग मिटा नहीं पाता जिस कारण वह सपना के रूप में आपको बार बार दिखाई देता है। 

प्रश्न:- सपने को शुद्ध हिंदी में क्या कहते हैं?
उत्तर:- सपने को शुद्ध हिंदी में स्वप्न कहते हैं।

प्रश्न:- दोपहर के सपने का क्या मतलब होता है?
उत्तर:- दोपहर में सोते हुए देखे सपनो का कोई swapn fal नहीं होता है।

 

 

यह भी पढ़ें =>

गाय से संबंधित शुभ व अशुभ संकेत

बिल्ली से संबंधित शुभ व अशुभ संकेत

मुझे उम्मीद है यह जानकारी sapno ka matlab, अर्थ तथा swapna phal, आपके लिए उपयोगी होगी। हमने आपके लिए और भी दिलचप्स विषयों जैसे शरीर के अंगों का फड़कना क्या फल देता है,  शुभ और अशुभ संकेत क्या होते है, शरीर पर तिल होने का क्या मतलब होता है, पर लेख लिखें है। आप इन्हें पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते है, और इन विषयों से जुडी अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकते है। मुझे पूरी उम्मीद है आपको यह रोचक जानकारियाँ जरूर पसंद आएँगी। 

आपने हमे इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद। 

आप इन दिख रहे शेयर बटन का उपयोग कर इस पोस्ट को कृप्या शेयर जरूर करें। आपके सहयोग की आशा है। आपका धन्यवाद।