मार्च की इस तारिक को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है:- दोस्तों आज हम आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी देंगे इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है अगर आप को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहिए तो आप हमारी इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़िए 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की समानता को मान्यता दिलाने के लिए प्रत्येक साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक रूप से महिलाओं के अधिकारों की प्रगति को समर्पित है।

antarrashtriya-mahila-diwas
antarrashtriya-mahila-diwas

8 मार्च 1911 को इस दिन को पहली बार मनाया गया था और तब से इसे वर्षांत मनाने की प्रथा शुरू हो गई है। इस दिन को पूरी दुनिया में महिलाएं उनके योगदान, साहसिकता, और समुदाय में लोगों की जिंदगी में प्रभाव डालने की वजह से मान्यता देने के लिए मनाती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य विश्व स्तर पर महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है, साथ ही लैंगिक असमानता, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का भी एक मंच प्रदान करता है। 

इसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे समाज के सभी क्षेत्रों में पूर्ण और प्रभावी रूप से भाग ले सकें। यह दिन विश्व भर में सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में ठोस कदम उठाने और लैंगिक समानता को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत अगस्त 1910 में डेनमार्क में महिलाओं के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था तथा इस आयोजन में एक महिला जिनका नाम क्लारा जेटकिंन था उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के इस विचार को उसे सम्मेलन में रखा 

जैसे कि नाम से स्पष्ट है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अतः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना चाहिए यह तो निश्चित कर लिया गया था परंतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाना चाहिए

यह बात को निश्चित नहीं किया गया था तब 19 मार्च 1911 को डेनमार्क जर्मनी स्वीटजरलैंड ऑस्ट्रिया में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया तथा रूस की महिलाओं ने जूलियट कैलेंडर के हिसाब से फरवरी माह के रविवार को मतलब 23 फरवरी 1913 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया था

8 मार्च 1914 को जब जर्मनी में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया था उस समय 8 मार्च को रविवार का दिन था तथा उसके बाद से यह सुनिश्चित किया गया कि 8 मार्च को ही सभी देशों में इसका आयोजन किया जाना चाहिए

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाना प्रारंभ तो कर दिया गया था परंतु इसे औपचारिक रूप से मानता नहीं मिली थी फिर बाद में सन 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया तथा इसे औपचारिक मान्यता दी गई संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 को अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष के रूप में महिलाओं को समर्पित किया


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किस प्रकार मनाया जाता है_

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाए जाने वाला दिवस है इस दिन महिलाओं को आर्थिक सांस्कृतिक राजनीतिक तथा सामाजिक अनेक प्रकार की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है इस दिन लैंगिक समानता में तेजी लाने का भी संदेश दिया जाता है कोई जगह महिलाओं की रैली निकलती है तथा एक जश्न का माहौल होता है

हमारे समाज में महिलाओं का योगदान वैसे तो हम सबको पता है कि महिलाओं को अनेक तरह के नाम से पुकारा जाता है कभी यह महिला स्त्री कही जाती है तो कभी यह महिला नारी कही जाती है कभी यह महिला औरत कही जाती है

इन महिलाओं का चाहे कोई भी नाम हो लेकिन हमारा समाज बिना महिलाओं के सहयोग के बिना विकास की कल्पना भी नहीं कर सकता एक महिला एक बच्चे को जन्म देती है उसकी परवरिश करती है उसको समाज के तौर तरीके सिखाती है तथा वह बच्चे की प्रथम गुरु कहलाती है

परंतु आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे हैं हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई रानी दुर्गावती रानी अवंती बाई जैसी भी वीरांगना रही हैं जिन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के लिए विषय अभी तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठन आमतौर पर उस वर्ष के 8 मार्च से पहले के महीनों में आधिकारिक विषय की घोषणा करते हैं। जानकारी संभवतः संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइटों और प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से जारी की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता:

शक्ति स्वरूपा, त्याग मूर्ति,
नारी तुम हो जग की धृति।
कलम, कृपाण, कला, विज्ञान,
हर क्षेत्र में, तुम हो विद्वान।

सम्मान करो, हृदय से आज,
मिटा दो सब पीड़ा, सब लाज़।
नव भारत का निर्माण हो,
नारी शक्ति का उत्थान हो।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

नारी शक्ति को समर्पित इस पावन दिवस पर, मैं समस्त विश्व की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। यह दिन हमें उन सभी महिलाओं के अटूट साहस, समर्पण और उपलब्धियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने समाज को उन्नत बनाने में अद्वितीय योगदान दिया है। आइए, हम सब मिलकर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लें, ताकि एक न्यायपूर्ण और समावेशी भविष्य का निर्माण हो सके।


दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों को शेयर कीजिए और usefulgyan.com को सब्सक्राइब कर लीजिए धन्यवाद !

 ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी 

ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की

योजना आयोग का गठन कब हुआ

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और प्रथम अध्यक्ष

आर्य समाज की स्थापना

भारतीय रेल की स्थापना और राष्ट्रीयकरण

भारत में पंचायती राज की स्थापना कब हुई 

भीमराव अंबेडकर के कितने पुत्र थे

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई 

उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई 

मुस्लिम लीग की स्थापना 

सिकंदर का सेनापति कौन था

मुगल वंश का अंतिम शासक कौन था 

ट्रेन का आविष्कार किसने किया जाने पूरी जानकारी

जर्मनी का एकीकरण कब और कैसे हुआ

भारत का प्रथम वायसराय कौन था 

भारत में हरित क्रांति कब शुरू हुई थी

आरएसएस की स्थापना कब हुई

अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला

एनसीसी की स्थापना कब हुई, किसने की

इसरो का मुख्यालय कहां है

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी।

भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी? 

पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब और कहां फहराया गया, यहाँ जाने पूरी जानकारी