Header Ads Widget

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी - all india radio ki sthapna kab hui

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी:– ऑल इंडिया रेडियो भारतियों के दिल में बसा हुआ है। ये एक मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि लोगों के दिल की धड़कन है। क्या जमान था जब लोग रेडियो अपने खंधे में लटकाए मस्ती से गाने सुनते हुए गुजरा करते थे।

ऑल इंडिया रेडियो उस समय से आज तक बरकार है। अब थोड़ा ऑल इंडिया रेडियो के बारे में हम आपको बता दें। ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) भारतीय रेडियो सेवा है जो भारत सरकार द्वारा संचालित की जाती है।

ऑल इंडिया रेडियो द्वारा अगर भाषण, समाचार, जानकारी, कला, संगीत, कविता, विज्ञान, साहित्य आदि के कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं। यह देशभर में आपको स्थायी और दूरस्थ स्थानों पर सुनाई देता है।

ऑल इंडिया रेडियो साम्राज्यिक सेवाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय सेवाओं को भी प्रसारित करता है। यह सभी भारतीय भाषाओं में प्रसारण करने का प्रयास करता है और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानिक उपकरणों का उपयोग करके भी पहुंच प्रदान करता है।

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी

all india radio ki sthapna kab hui, ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना 23 जुलाई 1936 में हुई थी। ऑल इंडिया रेडियो जिसे आकाशवाणी के नाम से भी जानते है, दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क है।

all india radio ki sthapna kab hui
all india radio ki sthapna kab hui

ऑल इंडिया रेडियो भारत की सरकारी रेडियो सेवा है। सबसे पहले रेडियो प्रसारण की शुरुआत भारत में 1920 के दशक में हुई थी। 1923 में पहला कार्यक्रम मुंबई के रेडियो क्लब द्वारा प्रसारित किया गया था।

इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में दो निजी स्वामित्व वाले ट्रांसमीटरों के साथ प्रसारण सेवा की स्थापना की गई। 1930 में, सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और उन्हें भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से संचालित करना शुरू कर दिया।

1936 में इसका नाम ऑल इंडिया रेडियो रखा गया और 1957 में इसे आकाशवाणी कहा गया। ऑल इंडिया रेडियो की कई भाषाओं में अलग-अलग सेवाएं हैं जो देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।

जब ऑल इंडिया रेडियो शुरू हुआ, तो इसका उद्देश्य किसानों, ड्राइवरों, मजदूरों और छात्रों के लिए कार्यक्रम प्रसारित करना था। आकाशवाणी यानी ऑल इंडिया रेडियो का संचालन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करता है।

ऑल इंडिया रेडियो का इतिहास (All India Radio Ka Itihas)

ऑल इंडिया रेडियो का इतिहास शुरू होता है अंग्रेजी काल से जब भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन ने 23 जुलाई 1927 को बॉम्बे में रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। तब से ऑल इंडिया रेडियो का शुरुवाती इतिहास प्रारंभ हुआ।

इसे उस समय इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी का नाम दिया गया। 1927 के बाद 930 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया गया। जून 1936 में, इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया। उसी वर्ष, ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से पहला समाचार बुलेटिन प्रसारित किया गया।

हालांकि देश में निजी रेडियो क्लबों की शुरुआत 1923 से ही हो गई थी। बॉम्बे का रेडियो क्लब जून 1923 में और कलकत्ता रेडियो क्लब पांच महीने बाद शुरू किया गया था। हालाँकि, इन दोनों के ट्रांसमीटर बहुत शक्तिशाली नहीं थे, इसलिए इनकी पहुँच केवल आसपास के क्षेत्रों में ही थी।

आजादी के समय भारत में कुल 9 रेडियो स्टेशन थे, लेकिन जब पाकिस्तान अलग हुआ तो 3 रेडियो स्टेशन पाकिस्तान में चले गए। भारत में दिल्ली, बॉम्बे, कलकत्ता, मद्रास, तिरुचिरापल्ली और लखनऊ में रेडियो स्टेशन थे।

ऑल इंडिया रेडियो की पहुंच तब आबादी का केवल 11% थी। 1956 में ऑल इंडिया रेडियो का नाम बदलकर आकाशवाणी कर दिया गया। अगले ही वर्ष विविध भारती की शुरुआत हुई।

ऑल इंडिया रेडियो की गिनती दुनिया के सबसे बड़े मीडिया संगठनों में होती है। ऑल इंडिया रेडियो की पहुंच भारत की 99.18% आबादी तक है। ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम 262 प्रसारण केंद्रों के माध्यम से भारत के 91% क्षेत्र तक पहुँचते हैं।

तो ये था ऑल इंडिया रेडियो का संछिप्त इतिहास। वैसे तो सदाबहार नगमे से जुड़ा प्रोग्राम मेरा पसंदीता है जिसमें ऐसे गाने सुनाए जाते है दिल की गहराई में उतर जाते है। मुझे यह प्रोग्राम निजि तौर पर काफी पसंद है। आपको ऑल इंडिया रेडियो का कौन सा प्रोग्राम पसंद है हमें जरूर बताएँ।

तो ये था ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी से जुड़ा हमारा लेख मुझे उम्मीद है यह लेख आपको अपने पुराने जमाने में जरूर ले गया होगा जब रेडिओ में गाने सुनकर मन खुश हो जाता था।

इस लेख में बस इतना ही अपने हमनें इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।

 

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी 

ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की

योजना आयोग का गठन कब हुआ

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और प्रथम अध्यक्ष

आर्य समाज की स्थापना

भारतीय रेल की स्थापना और राष्ट्रीयकरण

भारत में पंचायती राज की स्थापना कब हुई 

भीमराव अंबेडकर के कितने पुत्र थे

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई 

उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई 

मुस्लिम लीग की स्थापना 

सिकंदर का सेनापति कौन था

मुगल वंश का अंतिम शासक कौन था 

ट्रेन का आविष्कार किसने किया जाने पूरी जानकारी

जर्मनी का एकीकरण कब और कैसे हुआ

भारत का प्रथम वायसराय कौन था 

भारत में हरित क्रांति कब शुरू हुई थी

आरएसएस की स्थापना कब हुई

अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला

एनसीसी की स्थापना कब हुई, किसने की

इसरो का मुख्यालय कहां है

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी।

भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी? 

पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब और कहां फहराया गया, यहाँ जाने पूरी जानकारी